facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Iran-Israel War: मिडिल ईस्ट संकट गहराया, Nasscom ने आईटी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम का दिया निर्देश

Advertisement

पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के बीच नासकॉम ने क्षेत्र में कार्यरत आईटी कर्मचारियों को एहतियातन वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सलाह दी है।

Last Updated- March 03, 2026 | 11:30 AM IST
work from home
Representative Image

Iran Israel War: पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच देश की आईटी इंडस्ट्री के शीर्ष संगठन NASSCOM ने अपने सदस्य कंपनियों को अहम सलाह जारी की है। संगठन ने क्षेत्र में कार्यरत आईटी पेशेवरों से फिलहाल घर से काम करने की व्यवस्था अपनाने को कहा है, ताकि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

नासकॉम ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि वह पश्चिम एशिया के विभिन्न हिस्सों में तेजी से बदलते हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। संगठन ने यह भी बताया कि वह अपने मिडिल ईस्ट काउंसिल के संपर्क में है और क्षेत्र में मौजूद सभी कर्मचारियों को स्थानीय भारतीय दूतावासों से नियमित संपर्क में रहने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

दरअसल, हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव उस समय और बढ़ गया जब United States और Israel ने Iran पर संयुक्त कार्रवाई की। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिका समर्थक खाड़ी देशों पर हमले किए हैं। इस घटनाक्रम के बाद पूरे पश्चिम एशिया में सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है।

यह पढ़ेंUS Israel-Iran War: सुरक्षा चेतावनी! अमेरिका ने 14 देशों से नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दिया

हालांकि नासकॉम ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल आईटी उद्योग का कामकाज सामान्य रूप से जारी है। कंपनियां स्थिति पर सतर्क निगरानी रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम उठाने के लिए तैयार हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कंपनियों ने अपने बिजनेस कंटीन्यूटी प्लान को सक्रिय कर रखा है ताकि किसी भी आपात स्थिति में सेवाओं पर असर न पड़े।

भारतीय आईटी कंपनियां जैसे Tata Consultancy Services, Infosys और Wipro ने भी अपने कर्मचारियों को अलग से एडवाइजरी जारी की है। इन कंपनियों ने कर्मचारियों से स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने, अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षा को प्राथमिकता देने को कहा है।

गौरतलब है कि खाड़ी क्षेत्र भारतीय आईटी कंपनियों के लिए उभरता हुआ बाजार रहा है। पिछले कुछ वर्षों में इन कंपनियों ने वहां की बड़ी कॉरपोरेट कंपनियों और सरकारी संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हासिल किए हैं। हालांकि कुल राजस्व में इस क्षेत्र की हिस्सेदारी अभी भी अमेरिका और यूरोप जैसे बड़े बाजारों की तुलना में कम है, फिर भी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से अहम माना जाता है।

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement