facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान ने बहुत बड़ी गलती कर दी, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी…नेतन्याहू ने दी चेतावनी

Advertisement

ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा।

Last Updated- October 02, 2024 | 8:20 AM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

Israel vs Iran: इजराइल पर ईरान के मिसाइल हमलों का जिक्र करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि ईरान ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

सुरक्षा कैबिनेट बैठक की शुरुआत में पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने कहा कि जो भी उनके देश पर हमला करेगा, हम जवाबी हमला करेंगे। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा, “ईरान ने आज रात एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

उन्होंने लिखा। “इज़राइल के नागरिकों अपने बयान के शुरुआत में मैं जाफ़ा में घृणित आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं। जैसा कि मिसाइल हमले में हुआ था, इस आतंकवादी हमले के पीछे एक जानलेवा हाथ भी है और यह तेहरान से आया है। ”

उन्होंने कहा, “आज शाम, ईरान ने एक बड़ी गलती की और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। तेहरान में शासन अपनी रक्षा करने और अपने दुश्मनों से कीमत वसूलने के हमारे दृढ़ संकल्प को नहीं समझता है। सिनवार और डेइफ ने इसे नहीं समझा; न ही नसरल्ला और न ही मोहसिन ने। जाहिर है, तेहरान में भी ऐसे लोग हैं जो इसे नहीं समझते हैं। हम उस नियम पर कायम रहेंगे जो हमने निर्धारित किया है…जो कोई भी हम पर हमला करेगा, हम उस पर जवानी हमला करेंगे।”

ईरान ने इजराइल पर दागी कई मिसाइलें

ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागी, जिसके कारण इजराइली नागरिकों को सुरक्षित स्थानों का आश्रय लेने के मजबूर होना पड़ा, वहीं ईरान में इस हमले के बाद जश्न मनाया जाने लगा। मंगलवार देर रात तक इस हमले के कारण जान माल की क्षति के बारे में फौरन कोई जानकारी नहीं मिली है।

इजराइल ने कहा कहा कि उसने कई मिसाइलों को नष्ट कर दिया है वहीं अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसका प्रहार करने वाला तंत्र इजराइली रक्षा प्रणाली की सहायता करेगा।

ईरान ने कहा कि उसकी अधिकतर मिसाइलों ने अपने निशानों को सटीक प्रहार किया हैं ईरान के अर्द्धसैनिक बल रिवोलूश्यनरी गार्ड ने कहा कि उसने इजराइल के विरूद्ध जो मिसाइलें दागीं, उनमें 90 प्रतिशत निशाने पर सटीक लगी हैं।

ईरान के सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान में मंगलवार को कहा गया कि मिसाइल हमलों ने वायु एवं रडार ठिकानों के साथ साथ सुरक्षा तंत्र को निशाना बनाया जहां हमास एवं हिजबुल्ला के वरिष्ठ पदाधिकारियों की हत्या की योजना बनायी गयी थी।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement