facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तेल संकट की आहट? ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोल और सख्त नियम को दी मंजूरी

Advertisement

ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर टोल और सख्त नियम लागू करने की मंजूरी दी, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और तनाव बढ़ने की आशंका है।

Last Updated- March 31, 2026 | 9:42 AM IST
Hormuz Strait
Representative image

ईरान की संसद की सुरक्षा समिति ने सोमवार को “स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मैनेजमेंट प्लान” को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों पर शुल्क (टोल) लगाने का प्रस्ताव शामिल है। यह जानकारी ईरान की सरकारी मीडिया इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) ने दी।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने बताया कि इस योजना में होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा, जहाजों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और वित्तीय व्यवस्था जैसे कई अहम बिंदु शामिल हैं। साथ ही, इसमें ईरानी मुद्रा रियाल के आधार पर टोल वसूली की व्यवस्था भी की गई है।

योजना में अमेरिकी और इजराइली जहाजों के गुजरने पर साफ तौर पर रोक लगाने की बात कही गई है। इसके अलावा, उन देशों के जहाजों को भी अनुमति नहीं दी जाएगी जो ईरान पर एकतरफा प्रतिबंध लगाने में शामिल हैं। इस योजना में ओमान के साथ मिलकर इस जलमार्ग के लिए कानूनी ढांचा तैयार करने की बात भी कही गई है।

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच तनाव जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है।

इस बीच, अमेरिका के वित्त मंत्री Scott Bessent ने एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका भविष्य में इस जलमार्ग पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा और यहां सभी देशों के लिए स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी।

Bessent ने कहा है कि फिलहाल कई देश ईरान के साथ अलग-अलग समझौते कर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से अपने जहाजों को निकाल रहे हैं। लेकिन आने वाले समय में अमेरिका इस समुद्री मार्ग पर फिर से नियंत्रण हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि अभी बाजार में आपूर्ति सामान्य है और हर दिन ज्यादा जहाज इस रास्ते से गुजर रहे हैं। आगे चलकर अमेरिका यहां स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित करेगा। इसके लिए अमेरिकी सुरक्षा या फिर बहुराष्ट्रीय एस्कॉर्ट की मदद ली जा सकती है।

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जल्द नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के नागरिक ऊर्जा ढांचे को निशाना बना सकता है।

उन्होंने कहा कि इसमें बिजली संयंत्र, तेल के कुएं और खार्ग द्वीप जैसे महत्वपूर्ण ठिकाने शामिल हो सकते हैं।

Advertisement
First Published - March 31, 2026 | 9:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement