facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान-अमेरिका मसौदा समझौता: एक महीने में सामान्य होगा होर्मुज स्ट्रेट का शिपिंग ट्रैफिक

Advertisement

इस मसौदे में प्रस्ताव दिया गया है कि अमेरिकी सैन्य बल ईरान के नजदीकी क्षेत्रों से हटेंगे और देश के आसपास लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध को समाप्त करेंगे

Last Updated- May 27, 2026 | 7:09 PM IST
US Iran War

ईरान ने बुधवार को कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट के जरिए कमर्शियल शिपिंग को एक महीने के भीतर युद्ध-पूर्व स्तर पर बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह कदम अमेरिका के साथ प्रस्तावित मसौदे का हिस्सा है। यह जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरानी सरकारी टेलीविजन के हवाले से दी।

ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया कि उसे तेहरान और वॉशिंगटन के बीच संभावित समझौता ज्ञापन (MoU) के लिए एक प्रारंभिक अनौपचारिक ढांचे का मसौदा मिला है।

Also Read: Heatwave: बढ़ती गर्मी से टूट रही भारत की अर्थव्यवस्था, हर परिवार पर बढ़ रहा बोझ 

अमेरिका घटाएगी अपनी सैन्य तैनाती

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मसौदे में प्रस्ताव दिया गया है कि अमेरिकी सैन्य बल ईरान के नजदीकी क्षेत्रों से हटेंगे और देश के आसपास लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध को समाप्त करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके बदले ईरान ने एक महीने के भीतर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले वाणिज्यिक जहाजों की संख्या को संघर्ष से पहले के स्तर पर बहाल करने का वादा किया है।

ईरानी सरकारी टीवी ने कहा कि “इस्लामाबाद मेमोरेंडम फ्रेमवर्क” अभी अंतिम रूप में नहीं पहुंचा है। साथ ही तेहरान ने स्पष्ट किया कि वह “ठोस सत्यापन” के बिना कोई कदम नहीं उठाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि होर्मुज स्ट्र्रेट से गुजरने वाले जहाजों के प्रबंधन और रूटिंग की निगरानी ईरान, ओमान के साथ मिलकर करेगा।

Advertisement
First Published - May 27, 2026 | 7:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement