facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

7 सैन्य अधिकारियों की मौत पर ईरान सख्त, वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

Advertisement

ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारी तेहरान विश्वविद्यालय की ओर बढ़े, जहां रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने लोगों को संबोधित किया।

Last Updated- April 05, 2024 | 7:55 PM IST
Iran strict on the death of 7 military officers, warned of action against air attack on the consulate 7 सैन्य अधिकारियों की मौत पर ईरान सख्त, वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले के खिलाफ कार्रवाई की दी चेतावनी

ईरान के सैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के कमांडर ने सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर हवाई हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की शुक्रवार को चेतावनी दी। इस हमले में ईरान के दो जनरल समेत समूह के सात सदस्यों की मौत हो गई थी।

हमले के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। हमले में ईरान का वाणिज्य दूतावास नष्ट हो गया था। सीरिया की राजधानी दमिश्क में एक हवाई हमले में मारे गए ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के सात सदस्यों के समर्थन में यहां हजारों की संख्या में जुटे लोगों ने इजराइल और अमेरिका विरोधी नारे लगाए।

ईरान की राजधानी तेहरान में प्रदर्शनकारी तेहरान विश्वविद्यालय की ओर बढ़े, जहां रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर जनरल हुसैन सलामी ने लोगों को संबोधित किया।

सलामी ने कहा कि इजराइल द्वारा किये गए हर हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। गाजा में छह महीने पुराने इजराइल-हमास युद्ध की पृष्ठभूमि में तनाव बढ़ने की आशंका है। इस्लामी आतंकवादी समूह हमास ने गाजा में 17 वर्ष तक शासन किया था।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 7:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement