facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ईरान के विदेश मंत्री ने दी वार्निंग, कहा- लड़ाई में हिजबुल्लाह शामिल हुआ तो इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा

Advertisement

अनुमान है कि हिजबुल्लाह के पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं जो इजराइल में कहीं भी मार कर सकती हैं।

Last Updated- October 14, 2023 | 6:06 PM IST
Israel-Hamas War: If Hezbollah joins the war, Israel will suffer huge losses - Iran's Foreign Minister
Reuters

ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने शनिवार को इजराइल से गाजा पर अपने हमले रोकने का आह्वान किया और चेतावनी दी कि अगर हिजबुल्लाह लड़ाई में शामिल हुआ तो युद्ध मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों में फैल सकता है तथा इससे इजराइल को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।

अब्दुल्लाहियन ने बेरूत में संवाददाताओं से कहा कि लेबनान का हिजबुल्लाह समूह युद्ध पर नजर बनाए हुए है और इजराइल को जल्द से जल्द गाजा पर अपने हमले बंद करने चाहिए।

इजराइल हिजबुल्लाह को सबसे गंभीर आसन्न खतरा मानता है। अनुमान है कि हिजबुल्लाह के पास लगभग 150,000 रॉकेट और मिसाइलें हैं, जिनमें सटीक-निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं जो इजराइल में कहीं भी मार कर सकती हैं।

समूह में सीरिया के 12 साल के संघर्ष में भाग लेने वाले हजारों लड़ाकों के साथ विभिन्न प्रकार के सैन्य ड्रोन भी हैं।

पिछले शनिवार को उग्रवादी फलस्तीनी समूह हमास के हमले के बाद इजराइल से लगी लेबनान की सीमा पर हिजबुल्लाह लड़ाके पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।

शुक्रवार को हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों ने सीमा पर चार इजराइली ठिकानों पर कई रॉकेट दागे।

अब्दुल्लाहियन ने कहा कि उन्होंने हिजबुल्लाह नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें लेबनान में समूह की स्थितियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिजबुल्लाह द्वारा प्रतिरोध में उठाया गया कोई भी कदम इजराइल में जबरदस्त तबाही मचाएगा।

अब्दुल्लाहियन ने कहा, ‘मैं युद्ध अपराधियों और इस इकाई का समर्थन करने वालों को गाजा में नागरिकों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए चेतावनी देना चाहता हूं, ताकि देर ना हो जाए क्योंकि कुछ घंटों में बहुत देर हो सकती है।’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मध्य पूर्व में अन्य पक्षों को संघर्ष में शामिल न होने की चेतावनी दी है और क्षेत्र में अमेरिकी युद्धपोत भेजे हैं तथा इजराइल के लिए पूर्ण समर्थन का वचन दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि वह पश्चिम एशिया में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों से संपर्क करेंगे क्योंकि ‘अभी भी (युद्ध को समाप्त करने के लिए) पहल पर काम करने का अवसर है लेकिन कल बहुत देर हो सकती है।’

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 6:06 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement