facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

इराक ने अपने राजदूत को वापस बुलाया, ईरान के प्रतिनिधि को तलब किया

Advertisement

इराक ने ईरान के दूतावास के प्रभारी को भी तलब किया। इराक के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

Last Updated- January 16, 2024 | 8:30 PM IST
iran airstrike

ईरान द्वारा उत्तरी इराक के इरबिल में गत रात किए गए हमले के विरोध में इराक ने मंगलवार को तेहरान में नियुक्त अपने राजदूत को सलाह-मशविरा के लिए वापस बुला लिया। इसके साथ ही इराक ने ईरान के दूतावास के प्रभारी को भी तलब किया। इराक के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक ईरान के इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई। इराक के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि ईरान का यह हमला ‘‘इराक की संप्रभुत्ता का घोर उल्लंघन है और अच्छे पड़ोसी देश के सिद्धांत और अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत है और यह क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा है।’’

ईरान ने सोमवार देर रात इरबिल स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के पास मिसाइलें दागी थी और दावा किया था कि उसने ईराक के अर्ध स्वायत्त कुर्दिश क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इरबिल में इजराइल के ‘जासूसी मुख्यालय’ और उत्तरी सीरिया में सक्रिय चरमपंथी इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह को निशाना बनाया है।

ईरान के रिवल्यूशनरी गार्ड ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि उसने सीरिया के इदलिब में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाकर चार मिसाइल दागी थीं और 11 बैलेस्टिक मिसाइल उत्तरी इराक के कुर्दिस्तान में दागी थीं जो इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद के ठिकाने को लक्षित थीं।

इराकी अधिकारियों ने इमारत के मोसाद से जुड़े होने का खंडन किया है। विश्व आर्थिक मंच में हिस्सा लेने गए कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रधानमंत्री मसरुर बरजानी ने दावोस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इन हमलों का कोई कारण नहीं है और न ही कोई बहाना। इन हमलों का जवाब दिया जाएगा।’’

Advertisement
First Published - January 16, 2024 | 8:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement