facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ireland Prime Minister Resignation: आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने पद से इस्तीफा दिया, हर कोई हैरान

Advertisement

वराडकर ने कहा कि उनका मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी फाइन गेल के लिए सीटें हासिल करने के लिए एक नया नेता “मुझसे बेहतर स्थिति में होगा”।

Last Updated- March 20, 2024 | 9:53 PM IST
Leo Varadkar

आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने बुधवार को “व्यक्तिगत और राजनीतिक कारणों” का हवाला देते हुए अचानक अपने पद से इस्तीफे की घोषणा करके पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। ‘ताओसीच’ ने डबलिन में सरकारी भवनों की सीढ़ियों से दिए गए एक भावनात्मक बयान में यह घोषणा की। आयरलैंड के प्रधानमंत्री को ताओसीच के तौर पर जाना जाता है।

वराडकर ने कहा कि उनका मानना है कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में उनकी पार्टी फाइन गेल के लिए सीटें हासिल करने के लिए एक नया नेता “मुझसे बेहतर स्थिति में होगा”। वराडकर ने कहा, “अभी पद छोड़ने के मेरे कारण व्यक्तिगत और राजनीतिक हैं, लेकिन मुख्य रूप से राजनीतिक… कार्यालय में सात साल के बाद, मुझे नहीं लगता कि अब मैं उस पद के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हूं।”

उन्होंने कहा, “स्थानीय यूरोपीय चुनाव लड़ने वाले वफादार सहकर्मी और अच्छे दोस्त हैं, और मैं उन्हें यथासंभव सर्वोत्तम मौका देना चाहता हूं। व्यक्तिगत स्तर पर, मैंने ताओसीच होने का आनंद लिया है… हालांकि, राजनेता मनुष्य हैं और हमारी अपनी सीमाएं हैं। हम इसे तब तक सब कुछ देते हैं जब तक हम और नहीं दे सकते। और फिर हमें आगे बढ़ना होगा।”

उन्होंने कहा, “बस इतना ही। मैंने इसके अलावा अभी कुछ सोचा नहीं है या मन में नहीं है। कोई निश्चित व्यक्तिगत या राजनीतिक योजना नहीं है, लेकिन मैं उनके बारे में सोचने के लिए समय मिलने की आशा कर रहा हूं।” वराडकर का जन्म आयरलैंड में मुंबई में जन्मे पिता और आयरिश मां के घर हुआ था और उन्होंने 2017 से फाइन गेल पार्टी का नेतृत्व किया है।

38 वर्ष की आयु में वह देश के सबसे युवा और पहले ज्ञात तौर पर समलैंगिक प्रधानमंत्री बने। वराडकर (45) दो बार- 2017 और 2020 के बीच, और फिर दिसंबर 2022 में प्रधानमंत्री बने। उन्होंने डबलिन में इस्तीफे से जुड़े अपने बयान में कहा, “मुझे गर्व है कि हमने देश को अधिक समान और अधिक आधुनिक स्थान बनाया है।”

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 9:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement