facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ireland Prime Minister: साइमन हैरिस आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बने

Advertisement

वराडकर ने पिछले महीने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की थी।

Last Updated- April 09, 2024 | 10:24 PM IST
Simon Harris
फोटो क्रेडिट: Simon Harris Instagram Page

सांसद साइमन हैरिस मंगलवार को संसद में मतदान के जरिए आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री चुने गए। वह 37 साल की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। हैरिस ने आयरलैंड की तीन दलों की गठबंधन सरकार के प्रमुख के रूप में लियो वराडकर की जगह ली।

वराडकर ने पिछले महीने चौंकाते हुए अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की थी। हैरिस, वराडकर की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। हैरिस मध्य-दक्षिणपंथी फाइन गेल पार्टी के प्रमुख के रूप में उनकी जगह लेने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। आयरलैंड की संसद के निचले सदन डेल में सांसदों ने 69 के मुकाबले 88 वोट से हैरिस को ताओसीच या प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त किया।

डबलिन में राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास पर एक समारोह में राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस द्वारा उन्हें औपचारिक रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया। हैरिस पहली बार 24 साल की उम्र में संसद के लिए चुने गए थे और सोशल मीडिया पर संवाद करने के उनके शौक के कारण उन्हें “टिकटॉक ताओसीच” उपनाम दिया गया था – जिसका उच्चारण ‘टीईए-शॉक’ के तौर पर किया जाता था।

हैरिस ने कहा, “आपने आज मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसका सम्मान करने के लिए मैं वह सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं जो मैं कर सकता हूं। ताओसीच के रूप में मैं सार्वजनिक जीवन में नए विचार, नयी ऊर्जा और नयी सहानुभूति लाना चाहता हूं।”

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 10:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement