facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या नॉर्थ कोरिया कर रहा परमाणु बम से तबाही लाने की तैयारी! किम ने अधिकारियों से कह दी ये बात

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 3:41 PM IST
Kim Jong-un

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु वैज्ञानिकों से बम बनाने के लिए परमाणु हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का उत्पादन बढ़ाने का आह्वान किया है।

सरकारी मीडिया में मंगलवार को यह खबर इस महीने कई मिसाइल परीक्षणों और किम के दुश्मनों के खिलाफ हथियारों के इस्तेमाल की बढ़ती धमकियों के बाद आयी है।

अमेरिका-दक्षिण कोरिया के सैन्य अभ्यास और उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों के परीक्षण से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि किम ने एक सरकारी परमाणु हथियार संस्थान में अधिकारियों तथा वैज्ञानिकों के साथ सोमवार को एक बैठक में ‘‘तेजी से’’ परमाणु शस्त्रागार का विस्तार करने के अपने लक्ष्य को लेकर बम के लिए आवश्यक ईंधन का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और अपने परमाणु उद्योग को ‘‘महत्वपूर्ण काम’’ सौंपे हैं।

हालांकि, अभी यह नहीं पता कि किस चीज का जिम्मा सौंपा गया है। एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों में किम एक हॉल में अधिकारियों से बात करते हुए दिखायी दे रहे हैं। इस हॉल में खाकी रंग के 10 कैप्सूल समेत विभिन्न प्रकार के हथियार रखे हुए दिखायी दिए।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement