facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल ने करीब दो दर्जन इलाकों को खाली करने का फिर दिया आदेश, हमले का दायरा बढ़ाया

Advertisement

फलस्तीनी रेड क्रिसेंट बचाव सेवा ने कहा कि गाज़ा के उत्तरी हिस्से में जबालिया शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में उसका एक स्वयंसेवक मारा गया और एक कर्मचारी घायल हो गया।

Last Updated- December 04, 2023 | 6:16 PM IST
Israel-Hamas war

इज़राइल ने गाज़ा पट्टी के दक्षिणी शहर खान यूनिस को खाली करने के अपने निर्देशों को सोमवार को फिर से दोहराया जहां हज़ारों विस्थापित फलस्तीनियों ने हाल के हफ्तों में शरण ली है। वहीं, इज़राइल ने क्षेत्र में अपने ज़मीनी हमले का दायरा बढ़ा दिया है और वह पूरी गाज़ा पट्टी पर बमबारी कर रहा है।

हफ्तेभर लंबे संघर्षविराम के बाद फिर से हमले शुरू हुए हैं जिनका मकसद गाज़ा के हमास शासकों को खत्म करना है। यह युद्ध सात अक्टूबर को हमास द्वारा इज़राइल पर अचानक किए गए हमले के बाद शुरू हुआ था जिसमें हज़ारों फलस्तीनी मारे गए हैं और गाज़ा पट्टी की 23 लाख की आबादी में से तीन चौथाई से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं तथा लोगों के पास कोई सुरक्षित स्थान नहीं रह गया है।

इज़राइल द्वारा सप्ताहांत अपने वार्ताकारों को वापस बुलाए जाने के बाद एक और अस्थायी संघर्षविराम की उम्मीदें धुंधली हो गई हैं। हालांकि इज़राइल का सबसे बड़ा सहयोगी अमेरिका उस पर बड़े पैमाने पर लोगों को और विस्थापित नहीं करने तथा आम लोगों को नहीं मारने का दबाव बढ़ा रहा है और अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की क्षेत्र की यात्रा के दौरान यह संदेश रेखांकित किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका फलस्तीनियों को गाज़ा या कब्जे वाले वेस्ट बैंक से जबरन स्थानांतरित करने या गाज़ा की सीमाओं को फिर से खींचने की अनुमति नहीं देगा।

वहीं, फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को संघर्षविराम के खत्म होने के बाद सैकड़ों आम लोगों की मौत हो चुकी है जिससे बातचीत की मेज़ पर फिर से लौटने का दबाव बढ़ रहा है। इज़राइली हमलों की वजह से गाज़ा का उत्तरी हिस्सा मलबे में तब्दील हो चुका है। दक्षिणी हिस्से में पनाह चाह रहे लोगों को भी इन्हीं स्थितियों को गुज़रना पड़ सकता है।

इज़राइल और पड़ोसी मिस्र ने किसी भी शरणार्थी को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि उन्होंने रातभर खान यूनिस और इसके पास के इलाकों में हवाई हमलों और बम विस्फोटों की आवाज़ सुनी तथा इसके बाद सोमवार को सेना ने पर्चे गिराकर लोगों से मिस्र की सीमा की ओर दक्षिण में जाने का कहा।

सोशल मीडिया पर सोमवार तड़के अरबी भाषा में किए गए पोस्ट में सेना ने खान यूनिस के आसपास के करीब दो दर्जन इलाकों को खाली करने का फिर से निर्देश दिया है। स्थानीय नागरिक हलीमा अब्देल रहमान ने कहा कि उन्होंने इस तरह के आदेशों पर ध्यान देना बंद कर दिया है और वह अक्टूबर में अपना घर छोड़कर खान यूनिस के बाहरी इलाके में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही हैं।

हमास शासित गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सात अक्टूबर के बाद से क्षेत्र में 15,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 41,000 लोग घायल हुए हैं।

मंत्रालय ने आम लोगों और लड़ाकों का अलग-अलग आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया है लेकिन कहा है कि मृतकों में 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं। फलस्तीनी नागरिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि सोमवार तड़के इज़राइली हमले में गाज़ा शहर में उसके तीन बचावकर्मी मारे गए।

फलस्तीनी रेड क्रिसेंट बचाव सेवा ने कहा कि गाज़ा के उत्तरी हिस्से में जबालिया शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में उसका एक स्वयंसेवक मारा गया और एक कर्मचारी घायल हो गया।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 6:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement