facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘‘गलत पहचान” के कारण गाजा में सहायता कर्मियों पर हुआ हमला: इजराइल

Advertisement

गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ परमार्थ समूह के लिए काम करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई।

Last Updated- April 03, 2024 | 8:55 AM IST
Gaza- गाजा
File Photo

इजराइल के सैन्य प्रमुख ने कहा है कि गाजा पट्टी में एक घातक इजराइली हमले में हुई सात सहायता कर्मियों की मौत का कारण जटिल परिस्थितियों में उनकी ‘‘गलत पहचान किया जाना था।’’

लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी ने बुधवार तड़के प्रारंभिक जांच के परिणामों के बारे में बताते हुए हमले में सहायता कर्मियों के मारे जाने पर खेद व्यक्त किया और इस घटना को एक ‘‘गंभीर गलती’’ बताया। उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गलती थी जो रात में बहुत जटिल परिस्थितियों में युद्ध के दौरान उनकी गलत पहचान किए जाने के बाद हुई।

ऐसा नहीं होना चाहिए था।’’ उन्होंने कहा कि एक स्वतंत्र संस्था मामले की ‘‘गहन जांच’’ करेगी। इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने इस हमले पर ‘‘नाराजगी’’ जताते हुए इजराइल की निंदा की और कहा कि उसने आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए ‘‘पर्याप्त कदम नहीं’’ उठाए।

गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ परमार्थ समूह के लिए काम करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों और उनके फलस्तीनी वाहन चालक की मौत हो गई। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्वीकार किया है कि उनकी सेना द्वारा किए गए हमले में सात सहायता कर्मियों की मौत हुई है। इस हमले को समुद्र के रास्ते गाजा तक सहायता पहुंचाने की कोशिश के लिए झटका माना जा रहा है जहां इजराइल हमास के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है और हजारों फलस्तीनी भुखमरी की कगार पर हैं। ए

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 8:55 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement