facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीरिया की राजधानी दमिश्क के रिहायशी इलाके में इजरायल ने किया हमला, दो लोगों की मौत

Advertisement

इजराइल, सीरिया में कार्रवाई को लेकर कहता रहा है कि वह लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाता है।

Last Updated- February 21, 2024 | 8:46 PM IST
Israeli bombardment
Representative Image

सीरिया की राजधानी दमिश्क के निकट एक रिहायशी क्षेत्र में बुधवार की सुबह इजराइल के हमलों में दो लोगों की मौत हो गई। सीरिया के सरकारी टेलीविजन की खबर में यह जानकारी दी गई है। इजराइल की ओर से हमलों की पुष्टि नहीं की गई है।

खबर के अनुसार पश्चिमी इलाके केफर सोसेह क्षेत्र पर कई मिसाइलें दागी गईं जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। खबर में हालांकि यह नहीं बताया गया कि मारे गए लोग कौन थे। सरकार समर्थक एक एफएम रेडियो स्टेशन ने कहा कि हमला एक ईरानी स्कूल के निकट एक इमारत पर किया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से अपनी खबर में कहा कि इजराइली मिसाइल को सीरिया के इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स की दिशा से दागा गया और एक इमारत पर हमला किया गया जिसमें दो नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

ब्रिटेन के एक निगरानी संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने बताया कि मारे गए दोनों लोग एक अपार्टमेंट के अंदर थे, लेकिन उन्होंने उनकी पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

इजराइल ने हाल के वर्षों में युद्धग्रस्त सीरिया के सरकार-नियंत्रित क्षेत्रों में कई हमले किए हैं। इजराइल, सीरिया में कार्रवाई को लेकर कहता रहा है कि वह लेबनान के हिजबुल्लाह जैसे आतंकवादी समूहों के ठिकानों को निशाना बनाता है।

पिछले महीने, सीरियाई राजधानी के पश्चिमी इलाके माजेह पर एक इजराइली हमले में ईरानी अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक इमारत नष्ट हो गई थी और इस हमले में कम से कम पांच ईरानी मारे गये थे।

दमिश्क के एक उपनगर में दिसंबर में एक इजराइली हवाई हमले में ईरानी जनरल सैयद रजी मौसवी की मौत हो गई थी। इजराइल ने पिछले वर्षों में सीरिया में फलस्तीनी और लेबनानी गुर्गों को भी निशाना बनाया है।

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 8:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement