facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल ने दक्षिणी गाजा पर किए हमले, उत्तरी हिस्से में एक अस्पताल पर की छापेमारी

Advertisement

अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं।

Last Updated- December 19, 2023 | 8:01 PM IST

इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा को निशाना बनाते हुए हमले किए, जिसमें 28 फलस्तीनियों की मौत हो गई। साथ ही इजराइल ने गाजा के उत्तरी हिस्से में एकमात्र संचालित अस्पताल पर भी छापेमारी की। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब इजराइली हमले में तीन बंधकों की मौत के बाद उस पर संघर्षविराम के लिए दबाव बढ़ रहा है।

हालांकि, अमेरिका की तरफ से समर्थन बढ़ने के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। हमास की ओर से सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए भीषण हमले के बाद से इजराइल ने जवाबी हमले शुरू किए, जिसमें अब तक करीब 20,000 फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 19 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।

राफा में मंगलवार तड़के एक घर पर हुए हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 25 लोग मारे गए, जहां ये विस्थापित लोग शरण लिए हुए थे। अन्य हमले में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। इजराइल ने गाजा के दक्षिणी हिस्से राफा में फलस्तीनियों को शरण लेने के लिए कहा है जबकि वहां भी हाल के दिनों में बार-बार बमबारी की गई है।

उत्तरी गाजा में अल-अहली अस्पताल को संचालित करने वाले गिरजाघर के अनुसार, इजराइली बलों ने एक अस्पताल पर सोमवार को पूरी रात हमला होता रहा और यह मंगलवार को भी जारी रहा । इसके अनुसार, अस्पताल की सामने की दीवार को तोड़ दिया गया और कई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया गया।

गिरजाघर के पास्टर डॉन बाइंडर ने बताया कि छापेमारी के बाद अस्पताल में केवल दो डॉक्टर और चार नर्स बचे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में 100 से अधिक घायलों का उपचार जारी है और बिजली और पानी की आपूर्ति ठप कर दी गई है।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 8:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement