facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel building explosion: तेल अवीव की सड़कों पर भीषण धमाका; एक की मौत, 10 लोग घायल

Advertisement

इजराइल की आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा ने बताया कि इस हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है

Last Updated- July 19, 2024 | 10:42 AM IST

इजराइल (Israel) के तेल अवीव की सड़कों पर शुक्रवार को भीषण विस्फोट हुआ और चारों ओर छर्रे बिखर गए। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

इजराइली सेना ने कहा कि वह विस्फोट मामले की जांच कर रही है और घटना के बाद हवाई गश्त बढ़ाई जा रही है। सेना की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि है यह ‘हवाई हमला’ था।

इजराइल और हमास के बीच नौ माह के युद्ध जारी

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इजराइल की हवाई रक्षा प्रणाली इस हमले को रोक क्यों नहीं पाई और इजराइल इस हमले के जवाब में क्या कदम उठाएगा। इजराइल और हमास के बीच नौ माह के युद्ध (Israel-Hamas War) जारी है।

यमन के हूती विद्रोही खुलकर हमास का साथ दे रहे हैं और वे लगातार इजराइल की ओर ड्रोन और मिसाइलें दाग रहे हैं। शुक्रवार तक ऐसे सभी हमलों को या इजराइली बलों ने नाकाम किया है या उनके पश्चिमी सहयोगियों ने।

इजराइल ने अब तक हूती विद्रोहियों पर कोई हमला नहीं किया है और वह पूरा ध्यान गाजा में युद्ध और लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के साथ जारी लड़ाई पर केन्द्रित कर रहा है।

इजराइल की आपातकालीन प्रतिक्रिया सेवा ने बताया कि इस हमले में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है

Advertisement
First Published - July 19, 2024 | 10:42 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement