facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल ने किया सीरिया में हवाई हमला, कम से कम 5 लोगों की मौत, 15 घायल

Advertisement
Last Updated- February 19, 2023 | 5:40 PM IST
PTI

इजराइल ने बीती रात मध्य दमिश्क के एक रिहायशी इलाके पर हवाई हमले किए, जिनमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए।

सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने कहा कि स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े 12 बजे राजधानी में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई और सीरिया की हवाई रक्षा प्रणाली “दमिश्क के आसपास आसमान में दुश्मन के हमलों का जवाब दे रही है।”

समाचार एजेंसी ने सैन्य सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि हमलों में एक सैनिक सहित पांच लोग मारे गए हैं तथा 15 लोग घायल हुए हैं। इसने कहा कि कई रिहाइशी इमारतें तबाह हो गई हैं।

समाचार एजेंसी ने खबर दी है कि इस हमले से मध्य दमिश्क स्थित मध्यकालीन किले को भी नुकसान पहुंचा है जहां पर एप्लाइड आर्ट इंस्टीट्यूट स्थित है।

ब्रिटेन से कार्यरत निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने खबर दी है कि ईरानी मिलिशिया और लेबनानी हिज्बुल्ला के ठिकाने को निशाना बनाकर किए गए हमले में महिला सहित 15 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दमिश्क के बाहरी इलाके और कफ्र सुसा स्थित ईरानी स्कूल को निशाना बनाया गया। हमले को लेकर इजराइल का तत्काल कोई बयान नहीं आया है।

इजराइली सेना ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। इजराइल अकसर दमिश्क के आसपास के इलाकों को हवाई हमले का निशाना बनाता रहा है लेकिन रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की घटना दुर्लभ है।

छह फरवरी को तुर्किये और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के बाद से ये पहले हमले हैं। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमलों का प्रत्यक्ष संदर्भ नहीं दिया लेकिन मंत्रिमंडल की बैठक में सदस्यों से रविवार को कहा कि इजराइल, ईरानी आक्रामकता से अपनी रक्षा करना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ईरान के हमले हमें हताश नहीं कर सकते। हम ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने की अनुमति नहीं देंगे, हम उसे अपनी उत्तरी सीमा पर मजबूत नहीं होने देंगे। हम वह हर चीज कर रहे हैं जो हमारे नागरिकों की रक्षा के लिए जरूरी है। हम स्वयं पर होने वाले हमलों का पूरी मजबूती से जवाब देंगे।’’

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement