facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Gaza conflict : इजराइल और हमास के बीच खूनी संघर्ष जारी, सैकड़ों लोगों की मौत

Advertisement

इजराइल ने कहा कि वह अब हमास के साथ युद्धरत है और जवाबी कार्रवाई में गाजा पर हवाई हमले शुरू कर दिए हैं।

Last Updated- October 08, 2023 | 9:19 AM IST
Israel-Gaza war

Israel-Gaza conflict: हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को बंधक बना लिया गया।

जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले शुरू किए। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ‘‘ऐसी कीमत चुकाएगा, जिसके बारे में उसने कभी सोचा भी नहीं होगा।’’

हमास ने गाजा पट्टी पर एक सीमा बाड़ को विस्फोटकों से उड़ा दिया और उसके बाहर 22 स्थानों में घुसकर हमला किया। कई स्थानों पर वे घंटों तक घूमते रहे और इजराइली नागरिकों तथा सैनिकों की हत्या की। हमास चरमपंथियों और इजराइली सुरक्षाबलों के बीच मध्यरात्रि के बाद भी मुठभेड़ जारी रही। चरमपंथियों ने दो कस्बों में लोगों को बंधक बना रखा है, जबकि एक अन्य कस्बे में एक पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया है।

यह भी पढ़ें : इजराइल में रह रहे 18,000 भारतीयों को 7 भाषाओं में भारत के दूतावास ने दी ‘सतर्क रहने’ की सलाह

इजराइली मीडिया ने बचाव सेवा अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमास के हमले में कम से कम 250 लोगों की मौत हो गई और 1,500 से अधिक अन्य घायल हुए हैं। यह इजराइल में हाल के दशकों में हुए सबसे वीभत्स हमलों में से एक है। वहीं, फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि गाजा पट्टी में इजराइल के हमलों में कम से कम 232 लोग मारे गए हैं और 1,700 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं। हमास के लड़ाकों ने गाजा में इजराइल के कई नागरिकों और सैनिकों को बंदी बना लिया है।

सोशल मीडिया पर इसकी खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। इस हमले के एक बड़े संघर्ष में तब्दील होने का खतरा पैदा हो गया है। हमास-इजराइल के बीच पिछले संघर्षों में गाजा में बड़े पैमाने पर लोगों की मौत और विनाश हुआ था।

नेतन्याहू ने शनिवार रात को टेलीविजन पर दिए संबोधन में कहा कि इजराइली सेना हमास की युद्ध क्षमताओं को खत्म करने के लिए हरसंभव उपाय का इस्तेमाल करेगी और ‘‘इस काले दिन का बदला लेगी।’’

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने इजराइल पर अटैक को करार दिया आतंकवादी हमला, कहा- ‘हम इजराइल के साथ एकजुटता से खड़े हैं’

उन्होंने आगाह किया कि ‘‘इस युद्ध में वक्त लगेगा। यह मुश्किल होगा।’’ नेतन्याहू ने पहले घोषणा की थी कि इजराइल अभी युद्ध कर रहा है। रात होने के बाद गाजा में इजराइली हमले तेज हो गए। बड़े-बड़े विस्फोटों के जरिये कई रिहायशी इमारतें ढहा दी गईं।

इजराइली सेना ने बताया कि हमास ने 3,500 से अधिक रॉकेट दागे। गाजा के राफाह शहर में शनिवार देर रात इजराइल के हवाई हमले में एक मकान ढह गया, जिससे वहां रह रहे एक परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई।

उत्तरी जेबालया शहर में एक अन्य हवाई हमले में एक परिवार के 10 सदस्यों की जान चली गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मकानों को क्यों निशाना बनाया गया है। गाजा और इजराइल में लड़ाई के बीच फलस्तीनियों ने शनिवार रात को वेस्ट बैंक के आसपास के शहरों में प्रदर्शन किया।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 9:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement