facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Gaza war: युद्धविराम के प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद में मंगलवार को मतदान, अमेरिका करेगा वीटो का इस्तेमाल

Advertisement

अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने एक बयान में कहा कि अमेरिका बीते कई महीनों से 'बंधक समझौते' पर काम कर रहा है

Last Updated- February 19, 2024 | 11:56 AM IST
Voting in UN for ceasefire in Gaza

गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग करने वाले अरब समर्थित प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र (संरा) सुरक्षा परिषद में मंगलवार को मतदान होने की संभावना है। वहीं अमेरिका ने मतदान में वीटो का इस्तेमाल करने की घोषणा की है। अरब प्रतिनिधि अल्जीरिया ने मसौदा प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया है, जिस पर परिषद में मतदान किया जा सकता है।

परिषद के राजनयिकों ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि मतदान मंगलवार सुबह होगा। एसोसिएटेड प्रेस के प्राप्त मौजूद, अल्जीरिया द्वारा तैयार अंतिम मसौदे में युद्धविराम के अलावा परिषद से की गयी मांग को दोहराया गया है। मसौदे में इजराइल और हमास द्वारा अंतरराष्ट्रीय कानून, विशेष रूप से नागरिकों की सुरक्षा का ‘ईमानदारी से पालन करने’ और फलस्तीनी नागरिकों के जबरन विस्थापन को अस्वीकार करने जैसी मांगें रखी गयी हैं।

अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड ने एक बयान में कहा कि अमेरिका बीते कई महीनों से ‘बंधक समझौते’ पर काम कर रहा है, जो कम से कम छह सप्ताह तक शांति बनाए रखने में मदद करेगा और इससे हमें स्थायी शांति बनाने के प्रयासों के लिए अधिक समय मिलेगा और समस्या को हल करने के लिए हम यथोचित कदम उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि समझौते को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले सप्ताह इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और मिस्र व कतर के नेताओं के साथ कई बार बातचीत कर चुके हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 11:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement