facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel Gaza war: इजराइल ने गाजा पर किया हमला, 18 की मौत

Advertisement

अमेरिका ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में संघर्ष विराम प्रस्ताव पेश होने पर फिर से वह वीटो शक्ति का इस्तेमाल करेगा। अमेरिका, इजराइल का करीबी सहयोगी है।

Last Updated- February 18, 2024 | 4:27 PM IST
Israeli airstrcaike in Gaza City
Israel Gaza war (File pic)

Israel Gaza war: इजराइल ने शनिवार रात को गाजा में हमले किए, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। चिकित्सा कर्मियों और चश्मदीदों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में संघर्ष विराम प्रस्ताव पेश होने पर फिर से वह वीटो शक्ति का इस्तेमाल करेगा। अमेरिका, इजराइल का करीबी सहयोगी है। वह बंधकों को छुड़ाने के लिए इजराइल और हमास के बीच वार्ता का पक्षधर है।

रफह में रातभर हुए हवाई हमले में एक महिला और तीन बच्चों सहित छह लोग मारे गए जबकि अन्य हमले में दक्षिणी शहर खान यूनिस में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, इजराइली हमले की चपेट में आने से गाजा शहर के एक घर में रहने वाले सात लोगों की जान चली गई।

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख ने कहा कि दक्षिणी गाजा में सेवा देने वाला मुख्य चिकित्सा केंद्र ‘नासिर अस्पताल’ पिछले सप्ताह के अंत में इजराइल द्वारा की गई छापेमारी के बाद से संचालित नहीं हो पा रहा है।

डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अदानोम घेब्रेयेसुस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि डब्ल्यूएचओ की एक टीम को शुक्रवार या शनिवार को अस्पताल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि टीम मरीजों की स्थिति और चिकित्सा आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए पहुंची थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में अभी भी लगभग 200 मरीज हैं, जिनमें से 20 को अन्य अस्पतालों में तत्काल रेफर करने की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement