facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Gaza War: इजराइल ने दक्षिणी गाजा से कुछ सैनिकों को वापस बुलाया

Advertisement

Israel-Gaza War: मेरिका का मानना है कि इज़राइल के सैनिकों की आंशिक वापसी "वास्तव में इन सैनिकों के आराम के लिए है जो चार महीने से जमीन पर हैं।

Last Updated- April 08, 2024 | 9:21 AM IST
Israel

इजराइल की सेना ने रविवार को घोषणा की कि उसने गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनुस से अपने सैनिक वापस बुलाए हैं। इजराइल ने खान यूनुस में हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जमीनी हमले के अपने चरण को पूरा कर लिया है और अपने सैनिकों को वापस बुलाया है।

लेकिन रक्षा अधिकारियों ने कहा कि सैनिकों को खान यूनुस से बुलाकर पुनः एकत्रित किया जा रहा है क्योंकि सेना हमास के आखिरी गढ़ रफह में घुसने की तैयारी कर रही है। सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी ने कहा, “ गाज़ा में जंग जारी है और हम अभी रुकने नहीं वाले हैं।”

ये भी पढ़ें –India-Europe Trade: कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद यूरोप से मिली भारत के वस्तु निर्यात को राहत

स्थानीय प्रसारक ‘चैनल 13 टीवी’ ने बताया कि इजराइल रफह को खाली कराने की तैयारी कर रहा है और इस प्रक्रिया में कई महीने लग सकते हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि लक्षित अभियानों को जारी रखने के लिए गाज़ा में अच्छी खासी संख्या में सैनिक रहेंगे जिनमें हमास के गढ़ और समूह के नेता याह्या सिनवार का गृहनगर खान यूनुस भी शामिल है। खान यूनुस की ‘एसोसिएटेड प्रेस’ की रविवार की वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लौट आए हैं।

इजराइल रफह के आसपास जमीनी हमला करने की बात कई हफ्तों से कह रहा है। वहां 14 लाख आबादी रह रही है। इसका इजराइल के शीर्ष सहयोगी अमेरिका ने विरोध किया है। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने रविवार को रफह हमले पर अमेरिका के विरोध को दोहराया और समाचार चैनल ‘एबीसी’ से कहा कि अमेरिका का मानना है कि इज़राइल के सैनिकों की आंशिक वापसी “वास्तव में इन सैनिकों के आराम के लिए है जो चार महीने से जमीन पर हैं।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 9:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement