facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Gaza War: इजराइल के बंधक का शव गाजा से बरामद, युद्धविराम के लिए वार्ता आज फिर होगी शुरू

Advertisement

Israel Hamas War: हजारों लोग तेल अवीव में एकत्र हुए और उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए शीघ्र कोई समझौता करने और मध्यावधि चुनाव कराने की मांग की।

Last Updated- April 07, 2024 | 9:14 AM IST
Israel
Representative Image

इजराइल की सेना ने शनिवार को कहा कि उसने गाजा में बंधक बनाए गए 47 वर्षीय किसान का शव बरामद किया है। हमास द्वारा बंधक बनाए गए इजराइल के किसी नागरिक का शव ऐसे वक्त में बरामद किया गया है जब वार्ताकार इजराइल और हमास के बीच छह माह से जारी युद्ध को रोकने तथा शेष बंधकों को रिहा कराने के लिए रविवार को दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी कर रहे हैं।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसे एलाद कात्जिर का शव मिला है और माना जाता है कि उसकी हत्या जनवरी में ‘इस्लामी जिहाद’ के चरमपंथियों ने की थी। हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में घुस गए थे और उनके हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे गए थे।

हमास ने इस हमले के बाद इजराइल के कम से कम 250 लोगों को बंधक बना लिया था। किसान कात्जिर को सीमावर्ती नीर ओज़ से अगवा किया गया था। इस शव के मिलने से इजराइल की सरकार पर बंधकों को मुक्त कराने के लिए समझौता करने का दबाव बढ़ गया है।

हजारों लोग तेल अवीव में एकत्र हुए और उन्होंने बंधकों को रिहा कराने के लिए शीघ्र कोई समझौता करने और मध्यावधि चुनाव कराने की मांग की। अब तक कम से कम 36 बंधकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि बंधक बनाए गए कुल लोगों में से आधों को रिहा कर दिया गया है। कात्जिर की बहन कार्मित ने एक बयान में कहा,‘‘अगर वक्त पर कोई समझौता हो जाता तो उन्हें बचाया जा सकता था। हमारा नेतृत्व कायर है और राजनीतिक विचारों से प्रेरित है, इसीलिए कोई समझौता नहीं हुआ।’’

मिस्र के एक अधिकारी और मिस्र के सरकारी स्वामित्व वाले अल काहिरा टीवी के अनुसार युद्धविराम के लिए वार्ता रविवार को फिर से शुरू होगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 9:14 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement