facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas Conflict: गाजा के लिए रवाना हुआ खाद्यान्न सामग्री से भरा पोत, पहुंचाएगा 200 टन भोजन

Advertisement

एंड्रेस और ‘ओपन आर्म्स’ की नौका के कप्तान ऑस्कर कैंप्स ने बताया कि खाद्यान्न सामग्री को उत्तरी गाजा के लिए भेजा गया है।

Last Updated- March 12, 2024 | 8:33 PM IST
Gaza

सहायता कार्य में लगा एक पोत मंगलवार को लगभग 200 टन खाद्यान्न सामग्री लेकर गाजा के लिए रवाना हुआ जहां पांच महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध के कारण सैकड़ों-हजारों लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गये हैं। इस क्षेत्र के लिए एक समुद्री गलियारा खोलने से जुड़े एक पायलट कार्यक्रम के तहत यह पोत गाजा के लिए रवाना हुआ।

यह खाद्य सामग्री ‘वर्ल्ड फूड किचन’ द्वारा एकत्र की गई है। ‘वर्ल्ड फूड किचन’ जानेमाने शेफ जोस एंड्रेस द्वारा स्थापित एक कल्याणकारी संगठन है। खाद्यान्न सामग्री को एक स्पेनिश सहायता समूह ‘ओपन आर्म्स’ की नौका के जरिये ले जाया जा रहा है। इसके दो से तीन दिनों में गाजा तट पर किसी अज्ञात स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है।

एंड्रेस और ‘ओपन आर्म्स’ की नौका के कप्तान ऑस्कर कैंप्स ने बताया कि खाद्यान्न सामग्री को उत्तरी गाजा के लिए भेजा गया है। एन्ड्रेस ने शनिवार शाम को एक संक्षिप्त साक्षात्कार में ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि वे 29 फरवरी की गाजा शहर की घटना की पुनरावृत्ति से बचने के लिए स्थान को गुप्त रखना चाहते थे। उक्त घटना में इजराइली सैनिकों ने राहत सामग्री लेकर पहुंचे एक काफिले की ओर दौड़े फलस्तीनियों की एक भीड़ पर गोलीबारी की थी

। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस घटना में 100 से अधिक लोग मारे गए थे। अमेरिका ने सहायता पहुंचाने के लिए गाजा के पास एक समुद्री पुल बनाने की योजना की अलग से घोषणा की है, लेकिन इसके चालू होने में कई सप्ताह लगने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 8:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement