facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel Hamas War: गाजा पर हमलों में 18 लोगों की जान गई, इजराइल में चाकू घोंपकर दो की हत्या; ईरान ने भी दी धमकी

Advertisement

तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनिया और मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर फौद शुकूर की हत्या के बाद से क्षेत्र में जारी तनाव के युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ गया है।

Last Updated- August 04, 2024 | 7:42 PM IST
Israel-Hamas attack
Representative Image

गाजा पर रविवार को इजराइल की ओर से किए गए हमले में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि इजराइल के तेल अवीव के उपनगर में एक फलस्तीनी नागरिक ने दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इजराइल और हमास के बीच लगभग 10 महीने से जारी युद्ध तथा बुधवार को तेहरान में हमास नेता इस्माइल हनिया और मंगलवार को बेरूत में हिजबुल्लाह कमांडर फौद शुकूर की हत्या के बाद से क्षेत्र में जारी तनाव के युद्ध में बदलने का खतरा बढ़ गया है, क्योंकि ईरान और उसके सहयोगियों ने इस हमले का करारा जवाब देने की धमकी दी है।

इजराइल की ‘मैगन डेविड एडोम’ नामक बचाव सेवा और एक निकटवर्ती अस्पताल के अनुसार फलस्तीनी आतंकी द्वारा चाकू से किए गए हमले में 70 वर्षीय एक महिला और 80 वर्षीय एक पुरुष की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए हैं।

पुलिस ने बताया कि यह हमला एक फलस्तीनी चरमपंथी द्वारा किया गया जिसे मार दिया गया। बचावकर्मियों ने बताया कि इस हमले में घायल हुए व्यक्ति तीन अलग-अलग स्थानों पर पाए गए थे जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि हमलावर एक से अधिक थे लेकिन बाद में इस संभावना से इंकार कर दिया गया।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इजराइल द्वारा रविवार को गाजा के अल-अक्सा शहीद अस्पताल परिसर के अंदर विस्थापित लोगों के लिए बने शिविर में किए गए हमले में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। इजराइली सेना ने कहा कि उसने हमले में एक फलस्तीनी चरमपंथी को निशाना बनाया लेकिन वहां और भी धमाके हुए जो इस बात का संकेत देता है कि ‘‘क्षेत्र में हथियार मौजूद थे।’’

इसके अलावा दीर अल-बलाह के पास एक घर पर हमले की अलग घटना में एक बच्ची और उसके माता-पिता की मौत हो गई। मंत्रालय के अनुसार उत्तरी गाजा में हुए एक अन्य हमले में एक घर पूरी तरह नष्ट हो गया जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, गाजा शहर में एक वाहन पर हुए हमले में तीन अन्य लोगों की जान चली गई।

Advertisement
First Published - August 4, 2024 | 7:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement