facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel Hamas War: गाजा में मानव बस्ती वाले इलाके पर इजराइल के हमले में 40 लोगों की मौत

Advertisement

Israel Hamas War: खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इजराइली सेना ने इसे मानवीय क्षेत्र के रूप में नामित किया है।

Last Updated- September 10, 2024 | 10:06 AM IST
Israeli Military Said It Used Precise Munitions, Aerial Surveillance And Additional Means. | Photo: Bloomberg
Israeli Military Said It Used Precise Munitions, Aerial Surveillance And Additional Means. (Photo: Bloomberg)

गाजा पट्टी में एक इलाके पर इजराइल के हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है और 60 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजराइल ने जिस जगह पर हमला किया है वहां इजराइल-हमास युद्ध में विस्थापित हुए फलस्तीनियों ने शरण ली हुई है।

फलस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए ने अपनी रिपोर्ट में चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से हमले में मारे गए लोगों की संख्या बताई। खान यूनिस के पश्चिम में तटीय मवासी में हमले के बारे में विस्तृत जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। इजराइली सेना ने इसे मानवीय क्षेत्र के रूप में नामित किया है।

इजराइली सेना ने हमले के बारे में तत्काल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन कहा कि हमला ‘‘हमास के शीर्ष आतंकवादियों को निशाना बनाने’’ के इरादे से किया गया, जो कमान एवं नियंत्रण केंद्र के भीतर काम कर रहे थे।

हमास ने खबरों में एक बयान में इस बात से इनकार किया, हालांकि इजराइल लंबे समय से हमास और अन्य आतंकवादियों पर नागरिक आबादी वाले इलाकों में छिपे होने का आरोप लगाता रहा है।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 10:06 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement