facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: राफा सीमा के जरिये विदेशी नागरिकों को गाजा छोड़ने की अनुमति देने पर हुआ समझौता

Advertisement

यह समझौता ऐसे वक्त हुआ है, जब हमास के हमले के बाद इजराइल ने फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा पट्टी से निकलने का आदेश दिया है।

Last Updated- October 14, 2023 | 4:41 PM IST
Agreement reached to allow foreigners to leave Gaza amid mass Palestinian evacuation from north
PTI

मिस्र, इजराइल और अमेरिका गाजा में विदेशी नागरिकों को राफा सीमा के जरिये मिस्र में प्रवेश करने की अनुमति देने पर सहमत हुए हैं। मिस्र के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इजराइल उन क्षेत्रों पर हमला करने से परहेज करने पर सहमत हो गया है, जहां से विदेशी नागरिक फलस्तीनी क्षेत्र से बाहर निकलते समय गुजरेंगे। उन्होंने कहा कि कतर भी वार्ता में शामिल था और प्रतिभागियों को फलस्तीनी आतंकवादी समूहों, हमास और इस्लामिक जिहाद से भी मंजूरी मिली।

अधिकारी ने कहा कि राफा सीमा के माध्यम से गाजा को मानवीय सहायता पहुंचाने की अनुमति देने के लिए बातचीत अभी भी जारी है।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि राफा सीमा के मिस्र की तरफ उन्हें गाजा से आने वाले विदेशी नागरिकों के लिए शनिवार दोपहर को इसे फिर से खोलने के ‘निर्देश’ मिले हैं। यह समझौता ऐसे वक्त हुआ है, जब हमास के हमले के बाद इजराइल ने फलस्तीनियों को उत्तरी गाजा पट्टी से निकलने का आदेश दिया है।

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 4:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement