facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel Hamas War- गाजा में हवाई हमलों में 700 से अधिक लोगों की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय

Advertisement

WHO ने मंगलवार को कहा कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में बढ़ोतरी के बीच क्षेत्र के लगभग दो-तिहाई अस्पतालों ने काम करना बंद कर दिया है।

Last Updated- October 24, 2023 | 9:17 PM IST
Nearly two-thirds of Gaza's health facilities ceased functioning: UN

गाजा पट्टी पर बीते 24 घंटे में इजरायल की ओर से किए गए हवाई हमलों में 700 से अधिक लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गाजा पर जारी इजरायली बमबारी में एक दिन में मरने वालों की यह अब तक की सबसे अधिक संख्या है।

इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को कहा कि गाजा में इजरायली हवाई हमलों में बढ़ोतरी के बीच क्षेत्र के लगभग दो-तिहाई अस्पतालों ने काम करना बंद कर दिया है। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इजरायली सेना की कार्रवाई के बाद से कुल 72 स्वास्थ्य सुविधाओं में से 46 ने काम करना बंद कर दिया है। इसके साथ 35 अस्पतालों में से 12 बंद हो चुके हैं।

फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी कहा कि इजरायली घेराबंदी के कारण बिजली जनरेटर के लिए ईंधन की कमी, साथ ही हवाई हमलों से हुई क्षति के कारण कई स्वास्थ्य सुविधाओं को बंद करना पड़ा है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों इजरायली हवाई हमलों में 700 से अधिक लोग मारे गए हैं।

हमास के आतंकवादियों द्वारा सात अक्टूबर को इजरायल के दक्षिणी शहरों पर हमले के बाद से इजराइली सेना गाजा पर लगातार हमले कर रही है इजरायल ने गाजा पट्टी में चरमपंथी संगठन हमास के ठिकानों को निशाना बनाकर हमले तेज कर दिए हैं। इजरायली सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इजरायल की ओर से हमास के चरमपंथियों के खिलाफ जल्द ही जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू किए जाने का अनुमान है।

अमेरिका ने आशंका जताई है कि इससे क्षेत्र में तनाव काफी बढ़ सकता है और अमेरिकी सैनिकों पर भी हमले हो सकते हैं। गाजा में इजरायल के हमलों में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, हमास ने इजरायल की दो वृद्ध महिलाओं को रिहा कर दिया, जिन्हें उसने बंधक बना लिया था।

हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजरायल के शहरों पर हमले कर सैकड़ों इजरायली नागरिकों को बंधक बना लिया था। इजरायल-हमास युद्ध के बीच विभिन्न देशों के नेताओं का इजरायल आकर उसके प्रति एकजुटता व्यक्त करना जारी है और इसी के तहत मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तेल अवीव पहुंचे।

मैक्रों ने हमास के हमले में मारे गए फ्रांस के नागरिकों के परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उनके इजरायल के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। मैक्रों ने इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग से मुलाकात कर कहा कि वह इजरायल के प्रति अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने तथा लोगों की पीड़ा साझा करने के साथ-साथ यह आश्वस्त करने के लिए आए हैं कि आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में उसे अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इजरायल ने गाजा पर हमले के बाद इसकी सीमाओं को सील कर दिया है, जिसके कारण गाजा के 23 लाख लोगों के सामने भोजन, पानी और दवा की कमी हो गई है। आवश्यक सामान की आपूर्ति के लिए एक छोटा काफिला सोमवार को गाजा में दाखिल हुआ। इजरायल की ओर से गाजा में ईंधन भेजने पर लगाई गई रोक अब भी जारी है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अगर गाजा के अंदर ट्रकों को ईंधन नहीं मिला तो सहायता वितरण जल्द ही बंद हो जाएगा गाजा के विभिन्न अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायल भर्ती हैं, जिनके इलाज के लिए बिजली की बेहद आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - October 24, 2023 | 9:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement