facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: चीन ने दी पहली प्रतिक्रिया, दोनों देशों से शांति बनाए रखने का किया आह्वान

Advertisement

जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले शुरू किए, जिससे 230 से अधिक लोगों की जान चली गई।

Last Updated- October 08, 2023 | 3:56 PM IST
Israel-Hamas War

Israel-Palestine War: चीन ने रविवार को फलस्तीन और इजराइल से आम नागरिकों की रक्षा के लिए तत्काल संघर्ष रोकने, संयम बरतने तथा स्थिति को और बिगड़ने से बचाने के लिए शांति बनाए रखने का आह्वान किया।

इजराइल और आतंकवादी समूह हमास के बीच भीषण संघर्ष से जुड़े सवाल पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि फलस्तीन और इजराइल के बीच मौजूदा तनाव और हिंसा में वृद्धि से चीन बहुत चिंतित है और संबंधित पक्षों से शांति बनाए रखने का आह्वान करता है।

हमास के चरमपंथियों ने शनिवार को एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान इजराइल पर अप्रत्याशित हमला कर दिया, जिसमें इजराइल के 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोगों को बंधक बना लिया गया।

इजराइल की जवाबी कार्रवाई

जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी गाजा पट्टी में हवाई हमले शुरू किए, जिससे 230 से अधिक लोगों की जान चली गई। प्रवक्ता ने कहा कि संघर्ष की पुनरावृत्ति एक बार फिर दिखाती है कि शांति प्रक्रिया को लंबे समय तक लटकाकर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा कि संघर्ष को समाप्त करने का मूल रास्ता दो-राष्ट्र समाधान को लागू करना और एक स्वतंत्र फलस्तीन राष्ट्र की स्थापना करना है।

Advertisement
First Published - October 8, 2023 | 3:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement