facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-hamas War: विदेश मंत्री जयशंकर ने ओमान के अपने समकक्ष अलबुसैदी से बात की

Advertisement

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास-शासित गाजा में इजराइली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

Last Updated- October 27, 2023 | 7:15 PM IST
India's Foreign Minister Subrahmanyam Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ओमान के अपने समकक्ष बद्र अलबुसैदी से शुक्रवार को बात की और सात अक्टूबर को हमास उग्रवादियों द्वारा इजराइली शहरों पर किए गए अप्रत्याशित हमलों के बाद पश्चिम एशिया में पैदा संकट पर चर्चा की। अलबुसैदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने गाजा में तत्काल संघर्षविराम की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इसे ‘‘अच्छी’’ बातचीत बताया।

जयशंकर ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ओमानी विदेश मंत्री अलबुसैदी के साथ अच्छी बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की और पश्चिम एशिया में संकट पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

अलबुसैदी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गाजा में तत्काल संघर्ष विराम और जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाए जाने की महत्ती आवश्यकता पर जोर दिया। अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना सभी का दायित्व है, ताकि हजारों आम नागरिकों की जान बचाई जा सके। अब युद्ध बंद करो।’’

बड़ी संख्या में अरब देश हमास और इजराइल के बीच संघर्ष विराम की वकालत कर रहे हैं। इससे पहले, जयशंकर ने सऊदी अरब के विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की थी।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमास-शासित गाजा में इजराइली हमलों में 2,900 से अधिक नाबालिगों और 1,500 से अधिक महिलाओं समेत 7,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं। हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में अप्रत्याशित हमला किया था, जिसके जवाब में इजराइल ने कई विनाशकारी हवाई हमले किए।

इजराइल के जवाबी हवाई हमलों के मद्देनजर गाजा में आम नागरिकों की स्थिति को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। भारत ने 22 अक्टूबर को फलस्तीन के लोगों के लिए दवाओं और चिकित्सा उपकरणों सहित 38 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी थी।

Advertisement
First Published - October 27, 2023 | 7:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement