facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: हमास और इजराइल ने युद्धविराम के पांचवें दिन रिहा किए बंधक और कैदी

Advertisement

हमास और अन्य चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमला करके 240 लोगों को बंधक बना लिया था जिनमें से 160 अब भी उसके कब्जे में हैं

Last Updated- November 29, 2023 | 9:38 AM IST
Israel-Hamas War

फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास और इजराइल के बीच युद्धविराम के पांचवें दिन मंगलवार को हमास ने 12 बंधकों को रिहा कर दिया वहीं इजराइल ने उसकी जेलों में अब तक बंद रहे 30 फलस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इजराइल ने कहा कि हमास द्वारा रिहा किए गए उसके 10 नागरिक और थाईलैंड के दो नागरिक इजराइल लौट आए। इसके बाद इजराइल ने फलस्तीन के कैदियों को रिहा कर दिया। बुधवार रात दोनों ओर से अंतिम चरण में बंधकों और कैदियों के रिहा किए जाने के बाद युद्धविराम की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।

एक राजनयिक ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक विलियम बर्न्स और डेविड बार्निया युद्धविराम का वक्त बढ़ाने और अधिक बंधकों की रिहाई पर चर्चा करने के लिए कतर में हैं। इस युद्धविराम में कतर ने अहम मध्यस्थ की भूमिका निभाई है। एक अमेरिकी अधिकारी ने भी बर्न्स के कतर में होने की पुष्टि। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इस सप्ताह इस क्षेत्र की यात्रा करने की संभावना है। इजराइल ने हमास को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए ‘‘पूरी ताकत’’ से युद्ध पुन: शुरू करने की बात कही है।

उसने कहा है कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई के लिए युद्ध विराम की अवधि को एक दिन आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन उसने युद्ध विराम समाप्त होने के बाद हमले शुरू करने की बात कही है, माना जा रहा है कि हमास बंधकों की रिहाई के बदले बड़ी मांगें रख सकता है। हमास और अन्य चरमपंथियों ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हमला करके 240 लोगों को बंधक बना लिया था जिनमें से 160 अब भी उसके कब्जे हैं शेष को युद्धविराम के दौरान रिहा किया गया है। इजराइल की सेना ने कहा कि हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया है उनमें नौ महिलाएं और 17 वर्षीय एक किशोर शामिल है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 9:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement