facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: गाजा में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का सैनिक भी शामिल

Advertisement

मेयर बेनी बिटन ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा, “हम अत्यंत दु:ख के साथ गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन की मृत्यु की घोषणा करते हैं।”

Last Updated- November 01, 2023 | 10:39 PM IST
Israeli soldiers look on in an area where Israeli tanks and militiary vehicles amass at the Israeli side of the Gaza border, as violence around the nearby Gaza Strip mounts following a mass-rampage by armed Palestinian infiltrators

गाजा में जारी युद्ध में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का 20 वर्षीय सैनिक भी शामिल है। भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने बुधवार को यह जानकारी दी। स्टाफ सर्जेंट हलेल सोलोमन दक्षिण इजराइल के डिमोना शहर से संबंध रखते थे।

मेयर बेनी बिटन ने बुधवार को फेसबुक पर लिखा, “हम अत्यंत दु:ख के साथ गाजा में जारी युद्ध में डिमोना के निवासी हलेल सोलोमन की मृत्यु की घोषणा करते हैं।”

उन्होंने लिखा, “हम माता-पिता रोनित और मोर्दचाई, और बहनों: यास्मीन, हिला, वेरेड और शेक्ड के दुःख में शामिल हैं…. हेलेल सेवा की इच्छा से गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हुए थे। हलेल एक समर्पित व्यक्ति थे। पूरा डिमोना शहर उनके निधन पर शोक में डूबा है।”

डिमोना को कुछ लोग “लिटिल इंडिया” भी कहते हैं, क्योंकि इस शहर में बड़ी संख्या में भारत से आए यहूदी रहते हैं। भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बताया, ‘‘वह (सोलोमन) अच्छे व्यवहार वाले युवक थे और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल था।’’

उन्होंने सोलोमन के निधन और “इजरायल के अस्तित्व के लिए युद्ध लड़ रहे” अन्य युवा इजरायलियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। गाजा में जारी युद्ध के दौरान कम के कम 11 इजराइली सैनिकों की मौत हो चुकी है।

Advertisement
First Published - November 1, 2023 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement