facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas war: इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक

Advertisement

गाजा में सहायता सामग्री पहुंचा रहे ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ संगठन के कर्मियों पर इजराइल के हमले में मारे गए सात सहायताकर्मियों में तीन ब्रितानी भी शामिल थे।

Last Updated- April 07, 2024 | 7:47 PM IST
इजराइल और हमास संघर्ष को ‘मानवीय आधार पर रोका’ जाए : सुनक , Israel-Hamas conflict should be 'stopped on humanitarian grounds': Sunak

Israel-Hamas war: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गाजा में जारी इजराइल-हमास संघर्ष को ‘‘मासूम बच्चों की खातिर मानवीय आधार पर रोके जाने’’ के अपने आह्वान को दोहराया है। ब्रिटेन ने इजराइल- हमास संघर्ष के छह महीने पूरे होने के अवसर पर रविवार को गाजा के लिए समुद्री सहायता गलियारा स्थापित करने के लिए सैन्य और नागरिक सहायता के एक नए पैकेज की घोषणा की।

विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पूर्वी भूमध्य सागर में एक शाही नौसेना के पोत की तैनाती की घोषणा की और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाई जाने वाली सहायता को बढ़ाने के मकसद से 97 लाख पाउंड देने की प्रतिबद्धता जताई।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ से जारी एक बयान में सुनक ने कहा, ‘‘आज सात अक्टूबर के आतंकवादी हमले के छह महीने पूरे हो गए हैं जो इजराइल के इतिहास में सबसे भयावह हमला था और द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यहूदियों की सबसे बड़ी जनहानि थी। छह महीने बाद भी इजराइली जख्म हरे हैं। परिवार अब भी शोक मना रहे हैं और लोगों को अब भी हमास ने बंधक बना रखा है।’’

Also read: Pakistan यूरोबॉन्ड के बदले एक अरब डॉलर चुकाने को तैयार

उन्होंने कहा, ‘‘गाजा में छह महीने के युद्ध के बाद, मारे जा रहे आम नागरिकों की संख्या लगातार बढ़ रही है – भूख, हताशा, भयानक पैमाने पर जीवन की हानि हो रही है ..गाजा के बच्चों को तुरंत मानवीय (युद्ध)विराम की आवश्यकता है, ताकि एक दीर्घकालिक स्थायी युद्धविराम हो सके। बंधकों को रिहा कराने और मदद पहुंचाने तथा लड़ाई एवं जान-माल के नुकसान को रोकने का यह सबसे तेज तरीका है।’’

‘द संडे टाइम्स’ के लिए लिखे लेख में विदेश मंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि इजराइल के लिए ब्रिटेन का समर्थन ‘‘बिना शर्त नहीं’’ है। गाजा में सहायता सामग्री पहुंचा रहे ‘वर्ल्ड सेंट्रल किचन’ संगठन के कर्मियों पर इजराइल के हमले में मारे गए सात सहायताकर्मियों में तीन ब्रितानी भी शामिल थे।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement