facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजराइल ने गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास हवाई हमले किये

Advertisement

इजराइल ने बिना अधिक साक्ष्य साझा किए दावा किया कि हमास के उग्रवादी अस्पताल का अड्डे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे।

Last Updated- October 29, 2023 | 10:59 PM IST
Israel-Hamas War: Relief work being affected due to fuel shortage in Gaza Strip, UN expressed concern

इजराइल के युद्धक विमानों ने रविवार तड़के गाजा के सबसे बड़े अस्पताल के पास हमले किए। इस अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीज उपचाराधीन हैं और हजारों लोगों ने शरण ली हुई है। स्थानीय निवासियों ने यह जानकारी दी।

इजराइल ने बिना अधिक साक्ष्य साझा किए दावा किया कि हमास के उग्रवादी अस्पताल का अड्डे के तौर पर इस्तेमाल कर रहे थे। इससे एक दिन पहले इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि हमास के खिलाफ इजराइल युद्ध के ‘दूसरे चरण’ में प्रवेश कर रहा है।

हमास ने सात अक्टूबर को इजराइल पर जबरदस्त हमले किए थे, जिसके बाद से इजराइल ने जवाबी हमले तेज किए हैं। इजराइल ने गाजा पट्टी में इंटरनेट और संचार के अन्य माध्यम बंद कर दिए हैं, जिससे वहां रहने वाले 23 लाख लोगों का आपस में तथा बाहरी दुनिया से संपर्क कट गया है।

इजराइल ने शुक्रवार रात से गाजा पर हवाई और जमीनी हमले भी तेज कर दिए हैं। स्थानीय टेलीकॉम कंपनी के मुताबिक, रविवार तड़के काफी हद तक संचार माध्यमों की बहाली की गई है। गाजा के निवासियों ने कहा कि इजराइली हवाई हमलों के कारण शिफा अस्पताल की ओर जाने वाले अधिकतर रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए।

अस्पताल में शरण ले रहे महमूद अल-सवाह ने फोन पर हुई बातचीत में बताया, ‘‘अस्पताल पहुंचना बहुत मुश्किल हो गया है। ऐसा लगता है कि वे इस क्षेत्र का संपर्क काट देना चाहते हैं।’’

गाजा शहर के एक अन्य निवासी अब्दुल्ला सईद ने कहा कि पिछले दो दिनों में इजराइली बमबारी युद्ध शुरू होने के बाद से ‘‘सबसे हिंसक और तीव्र’’ थी। शिफा के निकट हमलों की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर इजराइली सेना ने तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 4:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement