facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: गाजा में सात हफ्ते तक रहने के बाद इजराइल पहुंचे रिहा किए गए बंधक – इजराइली सेना

Advertisement

इजराइल ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसने युद्ध विराम समझौते के तहत 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है।

Last Updated- November 25, 2023 | 11:16 AM IST
Israel-Hamas
Representative Image

इजराइली सेना का कहना है कि युद्ध विराम समझौते के तहत हमास की ओर से रिहा किए गए बंधक इजराइल लौट आए हैं। इजराइली सेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि बंधकों की इजराइली क्षेत्र के अंदर प्रवेश करते ही प्रारंभिक चिकित्सा जांच की गई।

इजराइली सैनिक बंधकों को उनके परिवारों से मिलाने के लिए अस्पतालों में ले गए। कतर ने कहा है कि कुल 24 बंधकों को मुक्त कराया गया, जिनमें 13 इजराइली नागरिक भी शामिल हैं। इजराइल ने शुक्रवार को पुष्टि की कि उसने युद्ध विराम समझौते के तहत 39 फलस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है।

इसके कुछ घंटे पहले गाजा में हमास के उग्रवादियों ने 13 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया था। कैदियों के अधिकारों के लिए काम करने वाले संगठन कदुरा फरेस नामक संगठन ने बताया कि वेस्ट बैंक में रिहा किए गए 33 कैदियों को रेड क्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति की एक टीम को सौंप दिया गया। जबकि शेष छह कैदियों को यरुशलम की एक जेल से रिहा किया जा रहा है।

दोनों पक्षों की ओर से कैदियों और बंधकों की रिहाई शुक्रवार से शुरू हुए इजराइल-हमास युद्ध में चार दिवसीय युद्ध विराम के समझौते का हिस्सा थी। इस समझौते के तहत अगले चार दिनों में 150 फलस्तीनी कैदियों और 50 इजराइली बंधकों को रिहा किया जाना है।

Advertisement
First Published - November 25, 2023 | 11:16 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement