facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजराइल का उत्तरी गाजा को खाली करने का आदेश ‘बेहद खतरनाक’- UN चीफ गुतारेस

Advertisement

गाजा में UN के अधिकारियों को सूचना दी गई कि उत्तरी गाजा की तकरीबन 11 लाख आबादी को अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिणी हिस्से में चले जाना चाहिए।

Last Updated- October 14, 2023 | 11:39 AM IST
Global financial architecture outdated: UN secretary-general Guterres

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (UN chief Antonio Guterres) ने कहा कि इजराइल का उत्तरी गाजा में करीब 11 लाख लोगों को 24 घंटे के भीतर वहां से चले जाने की चेतावनी देना ‘बेहद खतरनाक’ और ‘कतई संभव नहीं’ है। उन्होंने कहा कि युद्ध के भी कुछ नियम होते हैं।

गाजा में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को गुरुवार को इजराइली सेना में उनके संपर्क अधिकारियों ने सूचना दी कि उत्तरी गाजा की तकरीबन 11 लाख आबादी को अगले 24 घंटे के भीतर दक्षिणी हिस्से में चले जाना चाहिए। यह आदेश संयुक्त राष्ट्र के सभी कर्मियों और उन लोगों पर भी लागू होता है, जिन्होंने स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और क्लीनिक समेत संयुक्त राष्ट्र केंद्रों में शरण ली हुई है।

गुतारेस ने कहा- 10 लाख लोगों का जाना खतरनाक

गुतारेस ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘घनी आबादी वाले युद्ध क्षेत्र में 10 लाख से अधिक लोगों का ऐसे स्थान पर जाना जहां न भोजन है, न पानी और न ही रहने की जगह और जहां पूर्ण नाकाबंदी है, अत्यधिक खतरनाक और कुछ मामलों में तो बिल्कुल भी संभव नहीं है।’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाने से पहले ये टिप्पणियां कीं। उन्होंने कहा कि हवाई हमलों के कुछ दिन बाद इजराइली रक्षा बलों ने गाजा और उसके आसपास के इलाकों में फलस्तीनियों को दक्षिणी क्षेत्र में जाने का आदेश दिया है।

दक्षिणी गाजा में भरे हुए हैं अस्पताल, मुर्दाघर भी भरे पड़े हैं

गहन चिंता व्यक्त करते हुए संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि ‘दक्षिणी गाजा में अस्पताल पहले ही भरे हुए हैं और वे उत्तरी गाजा के हजारों नए मरीजों का इलाज नहीं कर पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य प्रणाली ‘चरमराने के कगार’ पर है और ‘मुर्दाघर भी भरे पड़े हैं।’

गुतारेस ने बताया कि 11 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी पर रहते हुए हत्या कर दी गई है और पिछले कुछ दिन में स्वास्थ्य केंद्रों पर 34 हमले किए गए हैं।

गुतारेस ने बताया गाजा का हाल

गाजा की स्थिति को खतरनाक बताते हुए गुतारेस ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जल संकट है और बिजली गुल है। उन्होंने कहा, ‘युद्ध के भी अपने नियम होते हैं। संयुक्त राष्ट्र को गाजा में हर किसी को ईंधन, भोजन और पानी मुहैया कराने के लिए मानवीय सहायता पहुंचने की तत्काल आवश्यकता है।’

1,200 से ज्यादा इजराइली लोगों की मौतें

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि गत शनिवार को इजराइल पर हमास के ‘भयानक आतंकी हमलों’ में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो गई और हजारों अन्य घायल हो गए। इसके बाद गाजा में भीषण बमबारी में 1,800 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों अन्य घायल हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उत्तरी गाजा को खाली करने के इजराइल के आदेश पर शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि यह असंभव है कि ऐसा अभियान बिना मानवीय त्रासदी के पूरा हो जाए।’

Advertisement
First Published - October 14, 2023 | 11:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement