facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध में 25,000 से अधिक फलस्तीनियों की हुई मौत

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गाजा के अस्पतालों में कम से कम 178 शव और लगभग 300 घायल लाए गए।

Last Updated- January 21, 2024 | 8:23 PM IST
Israeli strikes kill 22 in northern Gaza: Palestinian officials उत्तरी गाजा में इजराइली हमलों में 22 लोगों की मौत: फलस्तीनी अधिकारी

इजराइल और हमास के बीच तीन महीने से अधिक समय से जारी युद्ध में 25,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल-किद्रा के अनुसार, पिछले 24 घंटे में गाजा के अस्पतालों में कम से कम 178 शव और लगभग 300 घायल लाए गए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इजराइल-हमास युद्ध में महिलाएं और बच्चे सबसे अधिक पीड़ित हैं। सात अक्टूबर को हमास ने इजराइल पर अचानक हमला कर करीब 1200 लोगों को मार डाला था, इनमें से अधिकतर आम नागरिक थे। हमलावरों ने पुरुषों, महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 250 को बंधक बना लिया।

इजराइल ने हवाई अभियान के साथ जवाबी हमले शुरू किए और फिर उत्तरी गाजा में जमीनी आक्रमण किया, जिससे पूरा इलाका लगभग तबाह हो गया। इजराइली बलों की जमीनी कार्रवाई अब दक्षिणी शहर खान यूनिस और मध्य गाजा में निर्मित शरणार्थी शिविरों पर केंद्रित है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि सात अक्टूबर से अब तक क्षेत्र में कुल 25,105 फलस्तीनी मारे गए हैं जबकि 62,681 अन्य घायल हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि कई लोग इजराइली हमलों के कारण मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जहां चिकित्सक उन तक नहीं पहुंच सके हैं। मंत्रालय ने मरने वालों में नागरिकों और लड़ाकों की संख्या के बीच अंतर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कहा है कि मारे गए लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं और नाबालिग शामिल हैं। इजराइली सेना ने बिना कोई सबूत दिए दावा किया कि लगभग 9,000 उग्रवादियों को मार गिराया गया है।

Advertisement
First Published - January 21, 2024 | 8:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement