facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध का एक महीना पूरा, Israel की तटीय पट्टी पर कब्जा करने की योजना

Advertisement

इजराइल में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास द्वारा शुरूआत में किए हमले में गई थी।

Last Updated- November 07, 2023 | 10:27 PM IST
Israel Army

Israel-Hamas War: हमास के साथ युद्ध के एक महीना पूरा होने पर इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस युद्ध के बाद इजराइल गाजा में अनिश्चित काल तक के लिए ‘‘समग्र सुरक्षा जिम्मेदारी’’ लेगा। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि इजराइल की तटीय पट्टी पर कब्जा करने की योजना है।

नेतन्याहू ने ‘एबीसी न्यूज’ से साक्षात्कार में कहा कि वह हमलों को ‘‘थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रोकने’’ को तैयार हैं, ताकि हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले के दौरान बंधक बनाए गए 240 से अधिक लोगों की रिहाई सुनिश्चित की जा सके। हमास के इसी हमले के बाद से यह ताजा संघर्ष शुरू हुआ था।

बंधकों की रिहाई के बिना संघर्ष विराम की संभावना खारिज

नेतन्याहू ने सोमवार को प्रसारित साक्षात्कार में सभी बंधकों की रिहाई के बिना संघर्ष विराम की संभावना को सिरे से खारिज कर दिया।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और नेतन्याहू के बीच सोमवार को फोन पर बातचीत में व्यापक ‘‘मानवीय अल्प विराम’’ के अमेरिकी आह्वान को लेकर कोई सहमति नहीं बनी।

गाजा सिटी का घेराव

इजराइली बल गाजा के भीतर फलस्तीनी उग्रवादियों से एक सप्ताह से अधिक समय से लड़ रहे हैं और उन्होंने उसे दो भागों में विभाजित कर गाजा सिटी को घेर लिया है।

गाजा में हवाई हमले लगातार जारी हैं और यहां की करीब 23 लाख आबादी में से करीब 70 प्रतिशत लोग इजराइली आदेश के अनुसार अपने घर छोड़कर दक्षिणी भाग की ओर चले गये हैं, लेकिन वहां भी बमबारी जारी है। खाद्य पदार्थों, दवाइयों, ईंधन और पानी की कमी है और विद्यालयों में संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित आश्रय स्थलों में जरूरत से अधिक लोग हैं।

गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 10,000

हमास शासित गाजा पट्टी के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि गाजा में मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 10,000 हो गई है, जिनमें 4,100 से अधिक बच्चे हैं। उसने बताया कि 2,300 से अधिक लोग लापता है और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

इजराइल में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से अधिकतर लोगों की मौत सात अक्टूबर को हमास द्वारा शुरूआत में किए हमले में गई थी।

यह युद्ध, इजराइल की स्थापना के बाद से पिछले 75 वर्ष का सबसे विनाशकारी इजराइल-फलस्तीन संघर्ष माना जा रहा है, जिसमें संघर्ष विराम की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Advertisement
First Published - November 7, 2023 | 6:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement