facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Hamas War: UN रिपोर्ट में दावा- हमास ने सात अक्टूबर को हमले के दौरान यौन हिंसा की

Advertisement

इस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गयी और करीब 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था।

Last Updated- March 05, 2024 | 10:53 AM IST
Israel-Hamaz War
File Image

संघर्ष में यौन हिंसा पर काम कर रही संयुक्त राष्ट्र की दूत प्रमिला पैटेन ने सोमवार को एक नयी रिपोर्ट में कहा कि यह मानने के लिए ‘‘उचित आधार’’ हैं कि हमास ने सात अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में किए हमले के दौरान महिलाओं से दुष्कर्म, उनका ‘‘यौन उत्पीड़न’’ तथा उनसे अन्य क्रूर और अमानवीय बर्ताव किया।

नौ सदस्यीय तकनीकी दल के साथ 29 जनवरी से 14 फरवरी तक इजराइल और वेस्ट बैंक की यात्रा करने वाली पैटेन ने कहा कि यह ‘‘मानने के लिए भी उचित आधार है कि ऐसी हिंसा जारी हो सकती है।’’ रिहा किए गए बंधकों से प्राप्त सूचना के आधार पर उन्होंने बताया कि दल को ‘‘स्पष्ट और विश्वस्त सूचना’’ मिली है कि बंधक बनाए जाने के दौरान कुछ महिलाओं और बच्चों से दुष्कर्म और ‘‘यौन उत्पीड़न’’ समेत यौन हिंसा की गयी। यह रिपोर्ट सात अक्टूबर को हुए हमले के करीब पांच महीने बाद आयी है। इस हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गयी और करीब 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था। हमास पहले इन आरोपों को खारिज कर चुका है कि उसके लड़ाकों ने यौन हिंसा की है।

पैटेन ने एक संवाददाता सम्मेलन में इस रिपोर्ट को जारी करते हुए बताया कि उनका दल यौन हिंसा के पीड़ितों को ‘‘आगे आने के लिए प्रोत्साहित करने के समन्वित प्रयासों के बावजूद’’ उनमें से किसी से मुलाकात नहीं कर पाया। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की संख्या अब भी पता नहीं चली है लेकिन उनमें से कुछ लोग गंभीर मानसिक तनाव और आघात का इलाज करा रहे हैं। बहरहाल, दल के सदस्यों ने इजराइली संस्थाओं के साथ 33 बैठकें कीं और सात अक्टूबर के हमलों में बचे लोगों और गवाहों, रिहा किए गए बंधकों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं तथा अन्य समेत 34 लोगों का साक्षात्कार लिया।

दल द्वारा एकत्र की गयी सूचना के आधार पर पैटेन ने कहा, ‘‘यह मानने के लिए उचित आधार हैं कि सात अक्टूबर को हुए हमलों के दौरान गाजा में कई स्थानों (कम से कम तीन स्थान) पर दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म समेत संघर्ष से संबंधित यौन हिंसा हुई।’’ उन्होंने बताया कि दल को विभिन्न स्थानों पर ‘‘ज्यादातर महिलाओं के पूरी तरह या आंशिक रूप से निर्वस्त्र शव मिले और उनके हाथ बंधे हुए थे तथा उन्हें कई गोलियां मारी गयी थी।’’

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 10:53 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement