facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल ने उत्तरी गाजा में बड़ी लड़ाई खत्म करने का संकेत दिया, सेना ने बताया आगे का प्लान

Advertisement

मास नियंत्रित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में 22,700 से अधिक फलस्तीनी मारे गए और 58,000 से अधिक घायल हो गए।

Last Updated- January 07, 2024 | 6:51 PM IST
Israeli bombardment

हमास के खिलाफ युद्ध के चौथे महीने में प्रवेश करने के साथ इजराइली सेना ने संकेत दिया कि उसने उत्तरी गाजा में बड़ी लड़ाई समाप्त कर ली है और वहां हमास के सैन्य बुनियादी ढांचे को नष्ट करने का काम पूरा कर लिया है।

इजराइली सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डेनियल हगारी ने शनिवार देर रात कहा कि सेना वहां आगे भी फतह करती रहेगी, इजराइल-गाजा सीमा बाड़ पर सुरक्षा को मजबूत करेगी तथा क्षेत्र के मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर ध्यान केंद्रित करेगी। यह घोषणा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की इजराइल यात्रा से पहले हुई।

ब्लिंकन सहित अमेरिकी अधिकारियों ने बार-बार इजराइल से गाजा में अपने जबरदस्त हवाई और जमीनी हमले को कम करने तथा हमास नेताओं के खिलाफ अधिक लक्षित हमले का आग्रह किया है ताकि फलस्तीनी नागरिकों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके। यह युद्ध दक्षिणी इजराइल पर हमास के सात अक्टूबर के हमले से शुरू हुआ था जिसमें चरमपंथियों ने लगभग 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था।

हमास नियंत्रित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजराइल की जवाबी कार्रवाई में 22,700 से अधिक फलस्तीनी मारे गए और 58,000 से अधिक घायल हो गए।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि मारे गए लोगों में से लगभग दो-तिहाई महिलाएं और नाबालिग थे। रविवार को दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल में 12 बच्चों सहित 18 लोगों के शव लाए गए। ये लोग शनिवार देर रात इजराइली हमले में मारे गए थे।

खान यूनिस शरणार्थी शिविर में एक घर पर हुए हमले में 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसे दशकों पहले इजराइल के निर्माण को लेकर 1948 में हुए पश्चिम एशिया के युद्ध के शरणार्थियों को पनाह देने के लिए स्थापित किया गया था।

इजराइली सेना मध्य शहर दीर अल-बलाह में भी भीतर तक चली गई है जहां शनिवार को विमानों से गिराए गए पर्चों में चेतावनी दी गई कि उन्हें अपने घर खाली करने होंगे।

अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ जिसे एमएसएफ के नाम से जाना जाता है, ने कहा कि बढ़ते खतरे के कारण वह अपने चिकित्साकर्मियों और उनके परिवारों को दीर अल-बलाह के अल अक्सा शहीद अस्पताल से निकाल रही है।

सैन्य प्रवक्ता हगारी ने कहा कि इजराइली सेना उत्तरी गाजा की तुलना में दक्षिण में अलग तरह से कार्रवाई करेगी, जहां भारी बमबारी और जमीनी लड़ाई ने पूरे शहर को तबाह कर दिया।

Advertisement
First Published - January 7, 2024 | 6:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement