facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Iran Conflict: इजराइल ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए, पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ा

Advertisement

इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं।

Last Updated- October 26, 2024 | 8:26 AM IST
FILE PHOTO: Illustration shows Israeli and Iranian flags
FILE PHOTO: Illustration shows Israeli and Iranian flags

इजराइल ने शनिवार तड़के ईरान पर हवाई हमले किए और कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में ईरान द्वारा इजराइल पर दागी गईं बैलिस्टिक मिसाइल के जवाब में उसके सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

विस्फोटों की आवाज ईरान की राजधानी तेहरान में भी सुनी गईं। हालांकि अभी इस बारे में जानकारी नहीं है कि इन हमलों से कितना नुकसान हुआ। इन हमलों ने दोनों कट्टर शत्रुओं के बीच ऐसे समय में पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ा दिया है जब पश्चिम एशिया में ईरान समर्थित चरमपंथी समूह – गाजा में हमास और लेबनान में हिजबुल्ला – पहले से ही इजराइल के साथ युद्धरत हैं।

इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि उसने ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। हालांकि उसने हमलों के बारे में फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इजराइली सैन्य प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो संदेश में शनिवार को कहा, ‘‘ईरान का शासन और क्षेत्र में उसके समर्थक सात अक्टूबर से इजराइल पर लगातार हमले कर रहे हैं… जिनमें ईरानी धरती से किए गए सीधे हमले भी शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के हर अन्य संप्रभु देश की तरह इजराइल को भी जवाब देने का अधिकार है और यह उसका कर्तव्य है।’’

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 8:26 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement