facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel-Iran War: Benjamin Netanyahu जिंदा हैं या नहीं? वायरल वीडियो के बाद इजराइली PM ऑफिस का बड़ा बयान

Advertisement

इजराइल-ईरान युद्ध के बीच Benjamin Netanyahu की मौत की अफवाहों को खारिज किया गया, वहीं Trump ने Strait of Hormuz की सुरक्षा के लिए कई देशों से नौसेना करने की अपील की।

Last Updated- March 15, 2026 | 12:03 PM IST
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu
Israeli Prime Minister Benjamin Netanyahu

Israel-Iran War: इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों को उनके कार्यालय ने पूरी तरह से गलत बताया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनके खिलाफ किसी तरह की हमले या हत्या की खबरें फर्जी हैं।

दरअसल हाल के दिनों में इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि नेतन्याहू की हत्या कर दी गई है। इन अफवाहों ने उस समय तेजी से जोर पकड़ा जब इंटरनेट पर एक वीडियो को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पूरी तरह से फर्जी खबर है और प्रधानमंत्री बिल्कुल ठीक हैं। यह प्रतिक्रिया तुर्की की समाचार एजेंसी Anadolu Agency की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में दी गई।

वीडियो को लेकर शुरू हुई अटकलें

यह विवाद उस वीडियो के बाद शुरू हुआ जिसे नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया था। इस वीडियो में वह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इजराइल, अमेरिका और ईरान से जुड़े मौजूदा तनावपूर्ण हालात पर बयान दे रहे थे।

वीडियो के सामने आने के कुछ समय बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि जब नेतन्याहू ने भाषण के दौरान अपना दाहिना हाथ उठाया तो उसमें छह उंगलियां दिखाई दे रही थीं। वीडियो के लगभग 35वें सेकंड पर उनके हाथ के पास दिखाई देने वाले अतिरिक्त मांस के हिस्से को कुछ लोगों ने छठी उंगली मान लिया।

कई यूजर्स ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए वीडियो की संभावित गलती बताया। उनका कहना था कि एआई से तैयार किए गए वीडियो या तस्वीरों में अक्सर उंगलियों से जुड़ी इस तरह की गड़बड़ी देखने को मिलती है।

सोशल मीडिया पर बहस और बढ़ी

इस मामले ने उस समय और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब अमेरिकी कंजरवेटिव कमेंटेटर Candace Owens ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सवाल उठाया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “बीबी कहां हैं?” बीबी नेतन्याहू का लोकप्रिय उपनाम है। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर उनके कार्यालय की ओर से कथित एआई वीडियो क्यों जारी किए जा रहे हैं और व्हाइट हाउस में घबराहट की स्थिति क्यों बताई जा रही है।

होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ता तनाव, ट्रंप ने कई देशों से युद्धपोत तैनात करने की अपील की

मध्य पूर्व में हाल के सैन्य घटनाक्रमों के बाद क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। फरवरी के अंत में अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर संयुक्त सैन्य कार्रवाई के बाद हालात और अधिक गंभीर हो गए हैं। इस कार्रवाई में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में पूर्ण युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।

इस हमले के जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइलों के जरिए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईरान ने इज़राइल के साथ उन पड़ोसी देशों को भी निशाना बनाया है, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इन घटनाओं ने पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा और व्यापार से जुड़े गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read: युद्ध की अफवाहों से LPG सिलेंडर की पैनिक बुकिंग? सरकार ने किया दावा: घबराएं नहीं, स्टॉक है भरपूर

ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग की मांग की

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने होर्मुज स्ट्रेट को सुरक्षित बनाए रखने के लिए दुनिया के कई बड़े देशों से सहयोग मांगा है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी केवल अमेरिका की नहीं हो सकती।

Trump

उन्होंने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों से अपील की कि वे भी अपनी नौसेना के युद्धपोत इस क्षेत्र में तैनात करें। ट्रंप के अनुसार इन देशों का व्यापार और ऊर्जा आपूर्ति काफी हद तक होर्मुज स्ट्रेट पर निर्भर है, इसलिए इस मार्ग की सुरक्षा में उनकी सक्रिय भूमिका जरूरी है।

ट्रंप ने कहा कि जो देश ईरान की गतिविधियों से चिंतित हैं, उन्हें अमेरिका के साथ मिलकर इस समुद्री रास्ते को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठाने चाहिए। उनका मानना है कि अगर कई देश मिलकर वहां नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाते हैं तो क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

ईरान की सैन्य क्षमता पर ट्रंप का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने ईरान की लगभग पूरी सैन्य क्षमता को खत्म कर दिया है। उनके अनुसार ईरान इस समय काफी कमजोर स्थिति में है। हालांकि ट्रंप ने यह भी माना कि ईरान अभी भी सीमित स्तर पर हमले करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा कि ईरान के पास अभी भी ड्रोन हमले करने, समुद्र में माइंस बिछाने या कम दूरी की मिसाइलें दागने की क्षमता मौजूद है। ऐसे हमले समुद्री यातायात और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

Also Read: ईरान युद्ध के बीच सप्लाई बाधा से जूझते बाजार, निवेशकों के लिए किन सेक्टरों में बढ़ा जोखिम और अवसर

क्यों महत्वपूर्ण है होर्मुज स्ट्रेट

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है। यह संकरा जलमार्ग फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है।

वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से इस मार्ग का महत्व बहुत बड़ा है।

  • दुनिया के बड़े हिस्से का कच्चा तेल इसी रास्ते से अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचता है।

  • प्राकृतिक गैस यानी एलएनजी का भी बड़ा व्यापार इसी समुद्री मार्ग से होता है।

  • एशिया और यूरोप के कई देशों की ऊर्जा जरूरतें इस रास्ते से होने वाले तेल परिवहन पर निर्भर करती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस समुद्री मार्ग में किसी भी तरह की बाधा आती है तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से वैश्विक बाजारों में ईंधन की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

Advertisement
First Published - March 15, 2026 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement