facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UN प्रमुख गुतारेस का कार्यकाल ‘विश्व शांति’ के लिए खतरा: इजराइल

Advertisement

इजराइल ने कहा कि गुतारेस का यह कदम हमास आतंकवादी समूह के समर्थन और सात अक्टूबर को इजराइल में उसके द्वारा किए गए कायरतापूर्ण कृत्यों का समर्थन करने जैसा है।

Last Updated- December 07, 2023 | 8:20 PM IST
UN Chief Antonio Guterres on US Iran War:

Israel-Gaza War: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस की तीखी आलोचना करते हुए इजराइल ने गुरुवार को कहा कि उनका कार्यकाल ‘‘विश्व शांति के लिए खतरा है।’’

गुतारेस ने गाजा में आसन्न ‘‘मानवीय तबाही’’ के बारे में सुरक्षा परिषद को चेतावनी देने के लिए विशेष शक्ति का इस्तेमाल किया और परिषद से तत्काल मानवीय आधार पर युद्धविराम की मांग करने का आग्रह किया।

बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यों को लिखे एक पत्र में गुतारेस ने कहा कि दो महीने के युद्ध के बाद गाजा की मानवीय प्रणाली ढहने का खतरा है, जिसने ‘‘भयानक मानवीय पीड़ा, विनाश और सामूहिक आघात’’ पैदा किया है।

नागरिकों को नुकसान से बचाए जाने का उल्लेख करते हुए गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 99 का उपयोग किया, जिसमें कहा गया है कि महासचिव यूएनएससी को उन मामलों के बारे में सूचित कर सकते हैं जो उन्हें लगता है कि अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए खतरा हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह इस संकट को और बढ़ने से रोकने और खत्म करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करे।’’

इजराइल ने कहा कि गुतारेस का यह कदम हमास आतंकवादी समूह के समर्थन और सात अक्टूबर को इजराइल में उसके द्वारा किए गए कायरतापूर्ण कृत्यों का समर्थन करने जैसा है। इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गुतारेस का कार्यकाल विश्व शांति के लिए खतरा है।’’

कोहेन ने लिखा, ‘‘अनुच्छेद 99 को लागू करने का उनका (गुतारेस) अनुरोध और गाजा में संघर्ष विराम का आह्वान हमास आतंकवादी संगठन का समर्थन और बुजुर्गों की हत्या, बच्चों के अपहरण और महिलाओं के बलात्कार का समर्थन है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो कोई भी विश्व शांति का समर्थन करता है उसे हमास से गाजा की मुक्ति का समर्थन करना चाहिए।’’ यह पहली बार है कि गुतारेस ने 2017 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बनने के बाद चार्टर के अनुच्छेद 99 को लागू किया है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 8:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement