facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल ने सीरिया में कई ठिकानों पर हवाई हमले किए, एक सैनिक घायल

Advertisement

इस इलाके में लेबनान का चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है। उसने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया।

Last Updated- March 17, 2024 | 10:23 AM IST
Israeli bombardment
File Photo

इजराइल ने शनिवार देर रात दक्षिणी सीरिया में कई स्थानों पर हवाई हमले किए जिसमें एक सैनिक घायल हो गया। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि वायु रक्षा प्रणाली ने इजराइल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स की ओर से देर रात स्थानीय समयानुसार 12:42 बजे आयी कुछ मिसाइलों को मार गिराया।

एक बयान में कहा गया है कि इन हमलों से नुकसान पहुंचा है और एक सैनिक घायल हो गया है। युद्ध पर निगरानी रखने वाले ब्रिटेन स्थित संगठन ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमैन राइट्स’ ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों में दमिश्क के उत्तरपूर्वी कलमौन पर्वत पर स्थित दो सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया।

इस इलाके में लेबनान का चरमपंथी समूह हिजबुल्ला की मौजूदगी है। उसने बताया कि हमलों में हथियारों की एक खेप को निशाना बनाया गया। ब्रिटिश संगठन ने बताया कि यह 2024 में सीरिया में इजराइल का 24वां हमला है।

उन्होंने हिजबुल्ला और ईरान के अर्द्धसैनिक बल रेवोल्यूशनरी गार्ड समेत विभिन्न समूहों के 43 लड़ाके मार गिराए हैं और नौ नागरिकों की भी मौत हुई है। इजराइली अधिकारियों ने फिलहाल इन हमलों पर कोई बयान नहीं दिया है।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 10:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement