facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Israel new ambassador: भारत में इजराइल के नए राजदूत होंगे रूवेन अजार, श्रीलंका, भूटान के लिए भी करेंगे काम

Advertisement

अजार पहले विदेश मंत्रालय में इजराइल-अमेरिका-चीन आंतरिक कार्य बल के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।

Last Updated- December 18, 2023 | 10:03 AM IST
Reuven azar, new ambassador to india

इजराइल सरकार ने रूवेन अजार को भारत में नए राजदूत के रूप में नियुक्त करने की रविवार को मंजूरी दे दी। इजराइल के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, अजार श्रीलंका और भूटान में अनिवासी राजदूत के रूप में भी काम करेंगे। उनके साथ ही इजराइल सरकार ने विदेशों में स्थित दूतावासों में 21 नए राजनयिकों की नियुक्ति को मंजूरी दी है जो जल्द ही पदभार संभालेंगे।

विदेश मंत्री अली कोहेन ने नए राजनयिकों को बधाई देते हुए कहा कि वे ‘‘इजराइल और उसके नागरिकों का प्रतिनिधित्व करेंगे, उसकी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगे और इजराइल सरकार के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन को मजबूत करेंगे।’’ आधिकारिक सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार, अजार अभी रोमानिया में इजराइल के राजदूत के रूप में काम कर रहे हैं। अभी यह पता नहीं चला है कि वह नयी दिल्ली में प्रभार कब संभालेंगे।

अजार पहले विदेश मंत्रालय में इजराइल-अमेरिका-चीन आंतरिक कार्य बल के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इससे पहले वह इजराइल के प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में विदेश नीति के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में भी काम कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में यहूदी उपासनागृह में गोलीबारी की योजना बनाने के मामले में 13 साल के लड़के को दी गई सजा

अजार 2014 से 2018 तक वाशिंगटन में इजराइल दूतावास में उप राजदूत भी रह चुके हैं। उन्होंने फलस्तीनी प्राधिकरण के साथ सहयोग और बातचीत के विभिन्न पहलुओं पर भी काम किया और साथ ही फलस्तीनी मुद्दों पर अनुसंधान भी किया है। अजार का जन्म अर्जेंटीना में हुआ और वह 13 साल की उम्र में अपने परिवार के साथ इजराइल आए थे। उन्होंने 1985 से 1988 तक इजराइली रक्षा बलों की पैराट्रूपर बटालियन में भी काम किया है। उन्होंने हिब्रू विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातक और परा-स्नातक की डिग्री ली है।

Advertisement
First Published - December 18, 2023 | 10:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement