facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइल के राजदूत गिलोन ने हमास के हमले के बाद समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया, कहा- कभी नहीं भूलेंगे

Advertisement

गिलोन ने इजराइल के 76वें राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए इजराइली दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

Last Updated- May 22, 2024 | 11:17 PM IST
India and Israel relations

इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद भारत, इजराइल के पक्ष में खड़ा था और उसका समर्थन भारतीय और यहूदी लोगों के बीच बहुत गहरे संबंधों का प्रमाण है।

गिलोन ने इजराइल के 76वें राष्ट्रीय दिवस का जश्न मनाने के लिए इजराइली दूतावास द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘‘सात अक्टूबर से भारत सरकार और जनता दोनों इजराइल के पक्ष में खड़ी हो गईं। और इस बात को हम कभी नहीं भूलेंगे।’’

उन्होंने मंगलवार की रात एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, ‘‘यहां हमें जितना समर्थन मिलता है वह किसी आश्चर्य से कम नहीं है। यह भारतीय और यहूदी लोगों के बीच बहुत गहरे संबंधों का प्रमाण है।’’ इस कार्यक्रम में विदेश सचिव विनय क्वात्रा भी शामिल हुए। क्वात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि सात अक्टूबर को हुए आतंकवादी हमलों ने ‘‘हम सभी को झकझोर कर रख दिया था।’’

दूतावास द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में क्वात्रा के हवाले से कहा गया है, ‘‘भारत खुद सीमा पार आतंकवाद का शिकार है और आतंकवाद के प्रति उसका रुख कतई सहन नहीं करने की नीति (जीरो टॉलरेंस) का रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी कृत्यों को किसी भी तरह से न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं इन जघन्य कृत्यों में मारे गए बंधकों और निर्दोष लोगों के परिवारों के साथ हैं।’’

हमास द्वारा सात अक्टूबर को इजराइली शहरों पर किए गए जबरदस्त हमले के जवाब में इजराइल ने भी गाजा में बड़े पैमाने पर सैन्य आक्रमण शुरू किया था। हमास की कार्रवाई में इजराइल में लगभग 1,200 लोग मारे जा चुके हैं और 220 से अधिक अन्य लोगों का अपहरण कर लिया गया था।

गाजा में हमास के अधिकारियों का दावा है कि इजराइली हमले में गाजा में 30,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। क्वात्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत-इजराइल साझेदारी तेजी से बढ़ी है और दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सम्मान, समझ और सहयोग से यह साबित होता है।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 11:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement