facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लेबनान छोड़ने का लोगों से किया आह्वान, इजराइल की सेना ने लगभग 24 समुदायों को दी चेतावनी

Advertisement

पिछले 10 दिन में इजरायली हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष सदस्य हसन नसरल्ला और छह शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:58 PM IST
Called on people to leave Lebanon, Israeli army warned about 24 communities लेबनान छोड़ने का लोगों से किया आह्वान, इजराइल की सेना ने लगभग 24 समुदायों को दी चेतावनी
1 अक्टूबर, 2024 को इज़राइल-लेबनान सीमा के पास उत्तरी इजराइल में एक स्टेजिंग क्षेत्र में इजराइली सेना के टैंक युद्धाभ्यास करते हुए

इजरायल की सेना ने सीमा के निकट लेबनान के लगभग 24 समुदायों को वहां से चले जाने की चेतावनी दी है। इजरायल द्वारा दक्षिणी लेबनान में सेना भेजने के कुछ घंटों बाद मंगलवार को यह चेतावनी दी गई। इजरायल ने कहा कि उसके सैनिक लेबनान में घुस गए और हिजबुल्ला के लड़ाकों और बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए छापेमारी की।

इस बीच हिजबुल्ला ने इजरायल की सेना के लेबनान में घुसने की खबरों को खारिज किया है। इसने कहा यदि वे सीमा पार करते हैं तो उसके (हिजबुल्ला) लड़ाके ‘आमने-सामने की लड़ाई’ के लिए तैयार हैं।

इजरायल की सेना के प्रवक्ता द्वारा सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए आदेश में दक्षिणी लेबनान के लगभग 24 समुदायों का जिक्र किया गया है और लोगों को सीमा से लगभग 60 किलोमीटर (36 मील) दूर, अवाली नदी के उत्तर में चले जाने को कहा गया है।

इजरायल की सेना ने हिजबुल्ला के रॉकेट हमले के मद्देनजर सार्वजनिक सभाओं को लेकर नये प्रतिबंधों की घोषणा की और समुद्र तटों को बंद कर दिया। हिजबुल्ला ने मंगलवार को मध्य इजरायल में मध्यम दूरी के रॉकेट दागे, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। इजरायल ने एक बड़े अभियान की योजना के तहत लेबनान की सीमा पर छोटे और सटीक हमले किए हैं।

पिछले 10 दिन में इजरायली हमलों में हिजबुल्ला के शीर्ष सदस्य हसन नसरल्ला और छह शीर्ष कमांडर मारे गए हैं।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement