facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइली कैबिनेट ने हमास के साथ युद्धविराम को दी मंजूरी, जानें कौन कितने लोगों की करेगा रिहाई

Advertisement

प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे। अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’

Last Updated- November 22, 2023 | 10:57 AM IST

इजराइल की कैबिनेट ने फलस्तीन के चरमपंथी संगठन हमास के साथ युद्धविराम को बुधवार को मंजूरी दी, जिससे छह सप्ताह से जारी विध्वंसकारी युद्ध में कुछ दिन के लिए रोक लगेगी और गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लोगों की रिहाई के बदले इजराइल की जेलों में बंद फलस्तीन के कैदियों को छोड़ा जाएगा।

इजराइली सरकार ने कहा कि समझौते के तहत हमास गाजा पट्टी में बंधक बनाए गए लगभग 240 बंधकों में से 50 को चार दिन में रिहा करेगा। सरकार ने कहा कि पहले बच्चों और महिलाओं को रिहा किया जाएगा।

बुधवार सुबह कैबिनेट में मतदान से प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि युद्ध विराम समाप्त होने के बाद इजराइल हमास पर आक्रामक रुख फिर से शुरू करेगा। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युद्धविराम कब से लागू होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम युद्ध में हैं और हम युद्ध जारी रखेंगे। अपना लक्ष्य हासिल करने तक हम रुकेंगे नहीं।’’

इजराइल ने कहा है कि जब तक वह हमास के सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट नहीं कर देता और सभी बंधकों रिहा नहीं करा लेता तब तक युद्ध जारी रखेगा।

नेतन्याहू ने कहा कि युद्धविराम के दौरान खुफिया प्रयास जारी रहेंगे जिससे सेना को अगले चरण की लड़ाई के लिए तैयार होने का अवसर मिलेगा।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इजराइल के हवाई और जमीनी हमलों में 11,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं और 2,700 से अधिक लापता हैं।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 10:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement