facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेतन्याहू की अनुमति के बिना वॉशिंगटन पहुंचे इजराइल के नेता, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मिलेंगे

Advertisement

‘वार कैबिनेट’, एक ऐसी समिति है जिसका गठन सरकार युद्ध का प्रभावी ढंग से संचालन करने के लिए करती है।

Last Updated- March 04, 2024 | 8:13 PM IST
Israel

अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सहमति के बिना वॉशिंगटन का दौरा कर रहे इजराइली ‘वार कैबिनेट’ के एक सदस्य की सोमवार को मेजबानी कर रही हैं। नेतन्याहू के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बेनी गैंट्ज इस हफ्ते हैरिस, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित (जो) बाइडन प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडन मंगलवार तक कैम्प डेविड में हैं। नेतन्याहू की धुर दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि गैंट्ज ने वॉशिंगटन में अपनी बैठक के लिए प्रधानमंत्री की अनुमति नहीं ली और इसलिए नेतन्याहू ने ‘वार कैबिनेट’ के सदस्य को कड़े शब्द कहे, जो इजराइल-हमास युद्ध के दौरान इजराइल के युद्धकालीन नेतृत्व के अंदर दरार को रेखांकित करता है।

‘वार कैबिनेट’, एक ऐसी समिति है जिसका गठन सरकार युद्ध का प्रभावी ढंग से संचालन करने के लिए करती है। गैंट्ज के साथ अपनी बैठक में हैरिस की योजना एक अस्थायी संघर्ष विराम समझौते पर जोर देने की है जो हमास द्वारा बंधक बनाये गये विभिन्न श्रेणियों के बंधकों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त करेगा।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इजराइल समझौते पर राजी हो गया है और व्हाइट हाउस ने कहा है कि अब आगे आने का दायित्व अब हमास का है। हैरिस ने रविवार को अलबामा के सेल्मा में कहा था, ‘‘गाजा में व्यापक स्तर पर पीड़ा को देखते हुए, कम से कम अगले छह सप्ताह के लिए तत्काल संघर्ष विराम होना चाहिए और यह विषय अभी वार्ता की मेज पर है।’’

उन्होंने कहा कि इसके बाद बंधकों को बाहर निकाला जा सकेगा और बड़ी मात्रा में राहत सहायता पहुंचाई जा सकेगी।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement