facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इजराइली पीएम नेतन्याहू की कड़ी चेतावनी, कहा-Hamas को कुचलने से इजराइल को कोई नहीं रोक सकता

Advertisement

इजराइल पर युद्ध समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस युद्ध के दौरान गाजा में 23,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके है।

Last Updated- January 14, 2024 | 1:02 PM IST
इजराइल ने गाजा में सहायता कर्मियों पर ड्रोन हमलों को लेकर दो अधिकारियों को बर्खास्त किया , Israel fires two officials over drone attacks on aid workers in Gaza

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में जारी युद्ध के 100 दिन पूरे होने के बीच कहा कि इजराइल हमास के खिलाफ जीत मिलने तक युद्ध जारी रखेगा और अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) समेत कोई उसे रोक नहीं सकता।

संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने दक्षिण अफ्रीका के इन आरोपों को लेकर दो दिन सुनवाई की कि इजराइल फलस्तीनियों का जनसंहार कर रहा है। इजराइल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

नेतन्याहू ने आईसीजे में सुनवाई के बाद यह बयान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने न्यायालय से इजराइल को यह आदेश देने का अनुरोध किया है कि वह अपने भीषण हवाई और जमीनी हमलों को अंतरिम कदम के तहत रोके। आईसीजे का मुख्यालय हेग में है।

नेतन्याहू ने ईरान और उसके सहयोगी मिलिशिया का जिक्र करते हुए शनिवार शाम को टेलीविजन पर प्रसारित टिप्पणियों में कहा, ‘‘हमें कोई नहीं रोकेगा, न हेग, न कोई और।’’

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष मामले की सुनवाई वर्षों तक चलने की संभावना है लेकिन अंतरिम कदमों पर फैसला कुछ हफ्तों के भीतर आ सकता है। न्यायालय के फैसले बाध्यकारी हैं लेकिन उन्हें लागू करना कठिन है। नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि इजराइल लड़ाई रोकने के आदेशों की अनदेखी करेगा, जिससे उसके अलग-थलग पड़ जाने की आशंका है।

युद्ध समाप्त करने का बढ़ रहा अंतरराष्ट्रीय दबाव

इजराइल पर युद्ध समाप्त करने का अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है। इस युद्ध के दौरान गाजा में 23,000 से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके है। इजराइल का तर्क है कि युद्ध समाप्त करने का मतलब हमास की जीत होगा। हमास और अन्य आतंकवादियों ने इजराइल में सात अक्टूबर को हमला कर करीब 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें अधिकतर आम नागरिक थे।

इसके अलावा 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया था। इनमें से कुछ को रिहा कर दिया गया है, कुछ लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है और माना जा रहा है कि आधे से अधिक लोग अब भी कैद में हैं।

हमास के इसी हमले के बाद इजराइल और हमास के बीच भीषण युद्ध आरंभ हुआ। बंधकों के परिवारों ने शनिवार रात तेल अवीव में 24 घंटे की रैली निकाली और इजराइल सरकार से उनके प्रियजन की रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Advertisement
First Published - January 14, 2024 | 1:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement