facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

India-UK FTA: 14वें दौर की वार्ता में उठ सकते हैं स्कॉच व्हिस्की, ईवी, सेवाओं के मुद्दे

Advertisement

प्रस्तावित FTA में कुल 26 अध्याय हैं जिनमें माल, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं।

Last Updated- December 29, 2023 | 8:37 PM IST
India-UK FTA: Scotch whiskey, EV, services issues may arise in 14th round of talks

India-UK FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर वार्ता के अगले दौर में स्कॉच व्हिस्की और इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पर शुल्क रियायत तथा से संबंधित मुद्दे उठाए जा सकते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच FTA पर 14वें दौर की वार्ता जनवरी में होने वाली है। सेवा क्षेत्र के मुद्दों में कुशल श्रमिकों की आवाजाही का मसला भी शामिल है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि दोनों पक्षों ने मूलस्थान के नियम और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) अध्याय के अधिकांश मुद्दों को सुलझा लिया है। प्रस्तावित FTA में कुल 26 अध्याय हैं जिनमें माल, सेवाएं, निवेश और बौद्धिक संपदा अधिकार शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत अंतिम चरण में है, लेकिन अभी भी ब्रिटेन की तरफ से स्कॉच व्हिस्की और ईवी पर सीमा शुल्क रियायतों की मांग और बैंकिंग, बीमा, कानूनी सेवा क्षेत्रों में मानदंडों को उदार बनाने जैसे प्रमुख मुद्दों पर मतभेदों को दूर करना बाकी है।

Also read: आठ पूर्व नौसैनिकों से जुड़े मामले में कतर की अदालत के फैसले पर गौर करने के बाद अगला कदम : भारत

दूसरी ओर भारत अपने पेशेवरों के लिए ब्रिटेन में आसान आवाजाही की मांग कर रहा है। दोनों देशों के बीच 13 दौर की बातचीत पूरी हो चुकी है और अगला दौर जनवरी 2024 में होना है। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, ”प्रस्तावित द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) के तीन-चार मुद्दे भी लंबित हैं।” भारत और ब्रिटेन ने जनवरी 2022 में मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के लिए बातचीत शुरू की थी।

Advertisement
First Published - December 29, 2023 | 8:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement