facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को शांति सम्मेलन में भाग लेते देखना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण होगा: जेलेंस्की ने मोदी से कहा

Advertisement

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत के साथ विशेष रूप से कृषि निर्यात, विमानन, फार्मास्युटिकल व औद्योगिक उत्पाद व्यापार में संबंधों को मजबूत करना चाहता है।”

Last Updated- March 20, 2024 | 11:33 PM IST
Zelenskky
Representative Image

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बुधवार को टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान अपने देश की संप्रभुता के समर्थन के लिए भारत के प्रति आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारत को स्विट्जरलैंड में पहले शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेते देखना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण होगा। जेलेंस्की ने भारत की तरफ से यूक्रेन के लोगों को निरंतर मानवीय सहायता प्रदान किए जाने की सराहना की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत के दौरान यूक्रेन की संप्रभुता व क्षेत्रीय अखंडता, मानवीय सहायता और शांति फॉर्मूला बैठकों में सक्रिय भागीदारी के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।”

उन्होंने कहा कि स्विटजरलैंड में पहले शांति शिखर सम्मेलन में भारत को भाग लेते देखना यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, “हमने अपने द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर चर्चा की, जिसमें नयी दिल्ली में निकट भविष्य में दोनों पक्षों की एक बैठक और अंतर सरकारी सहयोग आयोग के सत्र का आयोजन शामिल है।”

जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन भारत के साथ विशेष रूप से कृषि निर्यात, विमानन, फार्मास्युटिकल व औद्योगिक उत्पाद व्यापार में संबंधों को मजबूत करना चाहता है।”

उन्होंने कहा, “यूक्रेन भी भारतीय छात्रों का यूक्रेनी शैक्षणिक संस्थानों में वापस स्वागत करना चाहता है।” भारत कहता रहा है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत व कूटनीति के जरिए हल किया जाना चाहिए। मोदी ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात की और उन्हें दोबारा चुनाव जीतने पर बधाई दी।

Advertisement
First Published - March 20, 2024 | 11:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement